
सिन्दुरिया, महराजगंज।(न्यूज पैच)। चौक बाजार स्थित दिग्विजयनाथ बालिका इंटर कॉलेज में सप्त दिवसीय ग्रीष्मकालीन शिविर के कार्यक्रम का प्रारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती सपना सिंह द्वारा ज्ञान की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती के चित्र सम्मुख दीप प्रज्वलित कर मां शारदे की वन्दना के साथ किया गया।
इस दौरान शिक्षक संदीप यादव के द्वारा प्रातः 7. 30 बजे छात्राओं को योग प्राणायाम कराया गया एवं उन्होंने छात्राओं को इसके उपयोग के बारे में बताया क्योंकि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है। ग्रीष्मकालीन शिविर के दूसरे अध्याय में विद्यालय के शिक्षक कृष्ण मोहन शर्मा द्वारा आपदा प्रबंधन एवं सड़क दुर्घटना के बारे में छात्राओं के माध्यम से जागरूक कराया।
ग्रीष्मकालीन शिविर के तीसरे अध्याय में विद्यालय के शिक्षक आनंद कुमार शुक्ला द्वारा संक्रामक रोग के अंतर्गत आने वाली बिमारी संचारी रोग के संक्रमण को नियंत्रित करने हेतु छात्राओं द्वारा नाटक एवं स्लोगन प्रतियोगिताओं को प्रस्तुत कराया गया। एवं संचारी रोग के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला गया।
इस अवसर पर विपिन कुमार,आनन्द कुमार शुक्ल, संदीप यादव ,शेषमणि विश्वकर्मा , कृष्ण मोहन शर्मा, अखिलेश कनौजिया, प्रतिभा पाण्डेय, प्रियंका पांडेय , श्रीमती सरिता मिश्रा एवं कमलेश वर्मा व गिरिजेश शर्मा सहित समस्त कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
प्रमोद मौर्य




