प्रधान संघ द्वारा वीडियो के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा गया ज्ञापन।

आनंदनगर, महाराजगंज।(न्यूज पैच)। फरेन्दा प्रधान संघ अध्यक्ष राम प्रताप यादव के नेतृत्व में ग्राम पंचायत फरेंदा के ग्राम प्रधानों द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर एक ज्ञापन वीडियो फरेंदा को सौंप कर मुख्यमंत्री को भेजा गया।
ज्ञापन में कहा गया कि प्रदेश में पंचायत चुनाव समय पर कराये जाय यदि किसी कारणवश समय पर चुनाव संभव न हो तो वर्तमान ग्राम प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाया जाय एवं पंचायत के अधिकार एवं लोकतांत्रिक व्यवस्था को सुरक्षित रखा जाय। इस दौरान प्रधान संघ अध्यक्ष राम प्रताप यादव ने कहा कि प्रदेश में ग्राम प्रधानों का कार्यकाल समाप्ती की ओर है और चुनाव प्रक्रिया अभी प्रारंभ नहीं हुआ है।
उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में पुन पूर्व की भांति ग्राम पंचायत में प्रशंसकों के नियुक्ति की आशंका बढ़ रही है । पूर्व में भी पंचायत में प्रशासक व्यवस्था से तमाम तरह की समस्याएं उत्पन्न हुई थी। ग्राम पंचायतें भारतीय लोकतंत्र की मूल इकाई है गांव की जनता द्वारा चुने हुए जनप्रतिनिधियों के माध्यम से ही पारदर्शी एवं जवाबदेही विकास कार्य होता है। मांग पत्र में विभिन्न मुख्य मांग जिसमें समय से प्रदेश में पंचायत चुनाव कराए जाएं यदि किसी कारणवश समय पर चुनाव संभव न हो तो वर्तमान ग्राम प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाया जाये, पंचायत के अधिकार एवं लोकतांत्रिक व्यवस्था को सुरक्षित रखा जाए।
ज्ञापन देने वालों में महेंद्र कुमार, नीरज कुमार, बिंद्रावती देवी , सर्वदा मिश्रा, उपेंद्र कुमार, राकेश यादव, संतराम यादव, उर्मिला चौधरी, सी पी सिंह, मनोज तिवारी उर्फ चंदन त्रिपाठी गंगा यादव,किरन, सहित सभी ग्राम प्रधान उपस्थित रहे।
रवि श्रीवास्तव




