बस कंडक्टर-ड्राइवर को पीटने चार आरोपी गिरफ्तार
रविवार को कोल्हुई कस्बे में हुई थी मारपीट

महराजगंज।(न्यूज पैच)। कोल्हुई कस्बे में रोडवेज बस के चालक व परिचालक की कुछ युवकों ने रविवार को पिटाई कर दी। सोमवार को मामले में चार आरोपियों के खिलाफ कोल्हुई पुलिस ने कार्रवाई करते हुए न्यायालय चालान कर दिया। जहां से इनको जेल भेज दिया गया।
जानकारी के अनुसार, रविवार को गोरखपुर से सोनौली रोडवेज जा रही थी। इसमें एक यात्री कोल्हुई में उतरा। इसके पहले बस में किराए को लेकर परिचालक से कुछ कहासुनी हो गई। इसके बाद यात्री ने अपने गुर्गो को फोनकर बुलाया। कोल्हुई में बस रूकते ही कई युवक बसों को घेर लिए। इसमें चालक व परिचालक को पीटने लगे।
आस पास के लोगाें की मदद से दोनों को बचाया गया। इस बीच पुलिस भी मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपी फरार हो चुके थे। मामले में पुलिस ने पीडित चालक अनिल पांडेय की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई। मारपीट करने के दौरान किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। पुलिस की ओर से आरोपियों के बारे में जानकारी लेकर सोमवार को इनको गिरफ्तार किया गया। लोगों के मुताबिक मारपीट के दौरान कोल्हुई कस्बे के लोटन चौराहे पर अफरा तफरी का माहौल हो गया था।
कुछ देर लोटन रोड पर आवागमन भी प्रभावित रहा। पुलिस मौके पर पहुंची तो हालात सामान्य हुआ। कोल्हुई थाने के उप निरीक्षक राजीव कुमार सिंह ने बताया की मारपीट करने के आरोपी अंश जयसवाल निवासी बड़हारी, थाना कोल्हुई, राजपाल, कृष्णा पाठक और कृष्णा कसौधन निवासी कोल्हुई, थाना कोल्हुई, जनपद महराजगंज के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर न्यायालय चालान कर दिया गया। जहां से इनको जेल भेज दिया गया।
आर्यन श्रीवास्तव




