महराजगंजयूपीलोकल न्यूज़
Trending

काउंसलिंग के माध्यम से छात्राओं को मिल रही है नई दिशा 

स्वास्थ्य, स्वच्छता और मानसिक विकास पर पड़ रहा है असर  10 से 19 वर्ष के छात्र-छात्राओं की काउंसलर द्वारा होती है काउंसलिंग

फरेंदा, महराजगंज।(न्यूज पैच)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी फरेंदा के अधीक्षक डॉक्टर एमपी सोनकर के नेतृत्व में काउंसलर विनोद कुमार गुप्ता द्वारा 10 साल से लेकर 19 वर्ष के आयु के छात्र-छात्राओं को काउंसलिंग की जाती है l साथ ही साथ विभाग द्वारा उपलब्ध सेनेटरी पैड और ओआरएस की पैकेट भी उपलब्ध कराया जाता है। जिससे काउंसलिंग के लिए आसपास के क्षेत्र के युवक युवतियां बनकटी अस्पताल पर स्थित किशोर किशोरी स्वास्थ्य क्लिनिक पर पहुंचकर इसका लाभ ले सकें।

काउंसलर विनोद कुमार गुप्ता ने बताया कि किशोर किशोरी स्वास्थ्य क्लिनिक पर क्षेत्र के सिंहपुर थरौली, बनकटी, सेखुई, बोकवा, जमुहरा, फरेंदा, कैवटलिया, तिलकहना आदि क्षेत्र के किशोर किशोरी समय से पहुंचकर काउंसलिंग करने का कार्य करते हैं जिससे उनको एक नई दिशा प्रदान होती है, साथ ही साथ स्वास्थ्य, स्वच्छता और मानसिक विकास के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त होती हैl

काउंसलर विनोद कुमार गुप्ता ने बताया कि सोमवार को एक दर्जन से अधिक छात्राएं किशोर स्वास्थ्य क्लिनिक पर पहुंचकर अपनी काउंसलिंग कराई l और साथ ही साथ विभाग द्वारा उन सभी छात्राओं को सेनेटरी पैड एवं ओआरएस का पैकेट उपलब्ध कराया गया l इस दौरान साक्षी चौरसिया, शिवानी, संध्या, खुशबू, राबिया, सबीना, सानिया, शहनाज, शबाना, जैतून निशा, शबनम खातून, साजिदा सहित तमाम छात्राएं मौजूद रही l

आर्यन श्रीवास्तव

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!