महराजगंजयूपीलोकल न्यूज़
Trending

जिला समीक्षा एवं निगरानी समिति की बैठक मे 10करोड कीगतिशील निर्माण परियोजनाओ की हुई समीक्षा

विधायक ने अनुपस्थित अधिशासी अभियंता को नोटिस जारी करने के दिए निर्देश

महराजगंज।(न्यूज पैच)। सतत निगरानी एवं कार्यान्वयन हेतु जिला समीक्षा एवं निरीक्षण समिति की बैठक आज कलेक्ट्रेट सभागार में विधायक पनियरा ज्ञानेंद्र सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में विभिन्न विभागों की विकासपरक योजनाओं तथा 10 करोड़ रुपये से अधिक लागत की गतिशील निर्माण परियोजनाओं की समीक्षा की गई।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए विधायक पनियरा ने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से धरातल पर उतारा जाए, ताकि आमजन को उनका शत-प्रतिशत लाभ मिल सके। उन्होंने पीएम किसान सम्मान निधि, पेंशन योजना, आवास योजना एवं नहर सिंचाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। बैठक में अनुपस्थित रहने पर अधिशासी अभियंता जल निगम (शहरी) के विरुद्ध कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिए गए।

खनन संबंधी शिकायतों पर चर्चा के दौरान परमिट होने के बावजूद वाहनों के सीज किए जाने की शिकायत पर विधायक ने खनन निरीक्षक को फटकार लगाते हुए नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही स्मार्ट मीटर से जुड़ी शिकायतों के त्वरित निस्तारण पर जोर देते हुए कहा कि सरकार की मंशा बिजली चोरी रोकने तथा उपभोक्ताओं को सुविधा प्रदान करने की है।

बैठक में रामपुर महुअहवा प्राथमिक विद्यालय परिसर में अवैध अतिक्रमण का मुद्दा उठने पर अपर जिलाधिकारी (वि/रा) को तत्काल अतिक्रमण हटवाने के निर्देश दिए गए। बैठक के उपरांत मुख्य विकास अधिकारी ने समिति को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आश्वस्त किया कि सभी निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराया जाएगा।

बैठक में विधायक सदर जयमंगल कन्नौजिया, परतावल ब्लॉक प्रमुख आनंद शंकर वर्मा, डीएफओ निरंजन सुर्वे राजेंद्र, सांसद प्रतिनिधि जगदीश मिश्रा सहित जिला पंचायत सदस्य एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

सुनील कुमार श्रीवास्तव 

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!