महराजगंजयूपीलोकल न्यूज़
Trending
साइबर ठगी का 65481 रुपये पीड़ित के खाते में कराया वापस
थाना चौक साइबर सेल द्वारा की गयी सराहनीय कार्रवाई

सिन्दुरिया, महराजगंज।(न्यूज पैच)। चौक थाने की साइबर पुलिस द्वारा ठगी के एक प्रकरण में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए पीड़ित के 65481 रुपये वापस कराया गया ।
इस दौरान चौक थानाध्यक्ष ओम प्रकाश गुप्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता चित्रांगद चौरसिया पुत्र सिब्बन लाल वर्मा निवासी चैनपुरके साथ ऑनलाइन फ्रॉड के माध्यम से 95481 रुपये की ठगी की गई थी। पीड़ित द्वारा तत्काल आनलाइन शिकायत किया गया ।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार थाना चौक थानाध्यक्ष के नेतृत्व में उप निरीक्षक अंकित कुमार राय, प्रिया सिंह एवं का. विशाल प्रजापति की साइबर सेल टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए विधिक प्रक्रिया अपनायी और टीम के अथक प्रयास एवं पीड़ित की जागरूकता के फलस्वरूप 6548 रुपये पीड़ित के खाते में वापस कराया गया ।
प्रमोद मौर्य




