Uncategorizedमहराजगंजयूपीलोकल न्यूज़
Trending

मन्नान खां विद्यालय की मेधावी छात्राएं हुई सम्मानित

पनियरा, महराजगंज।(न्यूज पैच)। सोमवार को स्थानीय पनियरा इण्टर कालेज मन्नान खां विद्यालय की 8 मेधावी छात्राएं विद्यालय प्रबंधन द्वारा सम्मानित किया गया। उक्त छात्राओं को विगत 30 अप्रैल 26 को तत्कालीन जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा, पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी,जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार शर्मा, बेसिक शिक्षा अधिकारी रिद्धि पाण्डेय ने जिले स्तर पर सयुक्त रूप से सम्मानित किया था।

जनपद स्तर पर विद्यालय का नाम रौशन करने पर प्रसन्न होकर जिले स्तर पर एक प्रतियोगी परीक्षा में कक्षा 12 आर्ट ग्रुप में जनपद में प्रथम आने वाली छात्रा आलम बानो व उनके पिता शहीद अहमद को अंग वस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।इसी प्रकार कक्षा 11 साइंस ग्रुप में जनपद में प्रथम आने वाली नेहा उनके पिता इंद्र मणि, इसी प्रकार कक्षा 11 आर्ट ग्रुप में मरजीना के पिता के पिता कुर्बान की अनुपस्थिति में उनको बड़ी बहन को अंग वस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

इसी प्रकार 11 आर्ट में जनपद स्तर पर अंशिका द्वितीय,12 आर्ट में सहाना खातून,11 साइंस में थर्ड स्थान प्राप्त करने वाली बंदना गुप्ता,11 आर्ट में जनपद स्तर पर थर्ड स्थान प्राप्त करने वाली ज्योति यादव व 12 आर्ट में जनपद थर्ड स्थान प्राप्त करने वाली निकिता यादव को स्मृति चिन्ह देकर प्रधानाचार्य आफताब आलम खां ने सम्मानित किया।

विद्यालय के प्रबंधक आफाक आलम उर्फ सैफ खान ने छात्राओं की इस सफलता का श्रेय विद्यालय के शिक्षकों को दिया जो कठिन मेहनत से पढ़ाया है।
कार्यक्रम सफल संचालन में देवीदीन,राजेश भारती , मोहम्मद सैफ खां,अब्दुल्ला,सुनील गुप्ता,राम नारायण सिंह,शिव नारायण वर्मा, उमेश शर्मा, हनुमान सिंह, पुष्पा गुप्ता,नूर चश्मी,रेखा चौरसिया ,उपदेश चौरसिया व श्रीमती माया वर्मा का सहयोग सराहनी रहा।

आफताब आलम खान
पनियरा महराजगंज

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!