महराजगंजयूपीराजनीतिलोकल न्यूज़

झूमकर बरसे मेघ,जश्न मे डूबे भाजपाई,बंगाल जीत पर ढोल नगाडो पर थिरके, गूंजे जय श्रीराम के उदघोष

महाराजगंज।(न्यूज पैच)। बंगाल मे कमल खिलने का जश्न भाजपा कार्यकर्ताओ ढोल नगाडो पर झूमकर व्यक्त किया।खराब मौसम में भी भाजपाईयो का जोश हाई रहा। इंद्र देव उमड घुमड कर बरसे और कमल खिलने की खुशी मे जनपद मुख्यालय भगवामय हो गया। पश्चिम बंगाल और असम सहित विभिन्न राज्यों में संपन्न आम चुनावों में भारतीय जनता पार्टी के बेहतर प्रदर्शन और प्रचंड जीत के बाद जनपद महाराजगंज में पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह का माहौल देखने को मिला।

खासकर पश्चिम बंगाल में ऐतिहासिक विजय और असम में पुनः बहुमत मिलने से कार्यकर्ताओं में खासा जोश नजर आया। जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर और आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने अपने बयान में कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और विकास कार्यों पर जनता की मुहर है। उन्होंने कहा कि देश की जनता ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह स्थिर और मजबूत सरकार चाहती है।

पश्चिम बंगाल में मिली सफलता कार्यकर्ताओं के संघर्ष और समर्पण का परिणाम है, वहीं असम में पुनः बहुमत विकास और सुशासन की जीत है।सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की यह ऐतिहासिक विजय संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की मेहनत का प्रतिफल है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने हमेशा गरीबों, किसानों, महिलाओं और युवाओं के हित में कार्य किया है, जिसका परिणाम आज पूरे देश में दिखाई दे रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे इसी ऊर्जा के साथ आगे भी संगठन को मजबूत करने में जुटे रहें।

जिलाध्यक्ष संजय पांडेय ने अपने बयान में कहा कि यह जीत कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम और जनता के विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियों और नेतृत्व पर जनता का भरोसा लगातार बढ़ रहा है। आने वाले समय में भी कार्यकर्ता इसी उत्साह और समर्पण के साथ पार्टी को और अधिक सशक्त बनाने का कार्य करेंगे।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल, वरिष्ठ नेता राजेंद्र पटेल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल, प्रदेश अध्यक्ष केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी के सहयोगी ओम प्रकाश पटेल, जिला उपाध्यक्ष अजय कुमार श्रीवास्तव, नगर अध्यक्ष आकाश श्रीवास्तव, पूर्व जिला उपाध्यक्ष सानंदन पटेल, पूर्व जिला मंत्री गौतम तिवारी , जिला महामंत्री बबलू यादव, संजीव शुक्ला , सभासद राजीव द्विवेदी, सभासद मुरली निगम, राकेश अग्रहरी, सन्नी अग्रहरी, बलराम दुबे, लाल जी गुप्ता, अजय धर दुबे, इल्ताफ खान, सनत पांडेय, अजय पटेल, विष्णु मधेशिया, अरुणेश शुक्ला, गोविंद जायसवाल, नरेंद्र पटेल, रमेश वर्मा, वीरेंद्र लोहिया, राजू विश्वकर्मा, शिवाकांत गुप्ता सहित सैकड़ों भाजपाई मौजूद रहे।

आर्यन श्रीवास्तव 

महराजगंज 

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!