महराजगंजयूपीलोकल न्यूज़

सीएम डैशबोर्ड के प्रगति की समीक्षा मे डीएम ने कहा बी, सी व डी ग्रेड स्वीकार्य नही, प्रगति खराब मिलने पर सुनिश्चित होगी जवाबदेही

महराजगंज।(न्यूज पैच)। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा द्वारा आज कैंप कार्यालय में विकास कार्यो संबंधी विभिन्न योजनाओं की सीएम डैशबोर्ड पर प्रगति की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने कृषि, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल कल्याण, सहकारिता, नेडा, पर्यटन, पिछड़ा वर्ग, बाल विकास एवं पुष्टाहार, उद्योग सहित विभिन्न विभागों की विकास परियोजनाओं की समीक्षा की।

जिलाधिकारी ने बी, सी ग्रेड प्राप्त योजनाओं के संदर्भ में निर्देशित किया कि बी, सी और डी ग्रेड कदापि स्वीकार्य नहीं है। सम्बंधित विभाग उक्त योजनाओं/परियोजनाओं में सुधार सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी महोदय ने निर्माण परियोजनाओं में समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अधिकारी अपने विभागीय योजनाओं की प्रगति पर निगाह रखें और सुनिश्चित करें कि प्रगति न खराब होने पाए। जिन योजनाओं में प्रगति खराब होगी, उनमें जवाबदेही सुनिश्चित की जाएगी।

बैठक मे मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह, जिला विकास अधिकारी बी. एन. कन्नौजिया, डीएसटीओ निरंकार, एआर कोऑपरेटिव सुनील गुप्ता, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कन्हैया यादव, सहायक पर्यटक अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!