महराजगंजयूपीलोकल न्यूज़
Trending

पूर्व मंडल अध्यक्ष के निधन पर कृतपिपरा पहुचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, परिजनो को बधाया ढाढस

महराजगंज।(न्यूज पैच)। महराजगंज सदर के पूर्व मंडल अध्यक्ष रहे दिलीप शर्मा के आकस्मिक निधन के बाद क्षेत्र में शोक की लहर बनी हुई है। इसी क्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी सोमवार को कृत पिपरा स्थित उनके आवास पहुंचे और शोकाकुल परिजनों से भेंट कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

इस दौरान पंकज चौधरी ने दिवंगत दिलीप शर्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके संगठनात्मक योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि दिलीप शर्मा एक समर्पित, कर्मठ और निष्ठावान कार्यकर्ता थे, जिन्होंने भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके असामयिक निधन से न केवल परिवार, बल्कि पूरे संगठन को अपूरणीय क्षति हुई है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने अपने शोक संदेश में कहा, “दिलीप शर्मा जी का सरल स्वभाव, मिलनसार व्यक्तित्व और संगठन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगी। उन्होंने हर परिस्थिति में पार्टी के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ किया।”

उन्होंने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरा भाजपा परिवार उनके साथ खड़ा है। “मेरी गहरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं।उन्होंने कहा कि ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।दिलीप शर्मा के निधन से न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे भाजपा संगठन को गहरा आघात पहुंचा है। उनके योगदान और समर्पण को सदैव याद किया जाएगा।

इस मौके पर सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया भी मौजूद रहे।

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!