महराजगंजयूपीलोकल न्यूज़

पासिंग आउट (दीक्षांत) परेड में 396 रिक्रूट आरक्षी हुए शामिल,डीएम बोले आपात स्थिति मे फर्स्ट रेस्पांडर के तौर पर कार्य करती है पुलिस

महराजगंज।(न्यूज पैच)। रिजर्व पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में रिक्रूट पुरुष आरक्षियों की प्रशिक्षण पूर्ण होने के उपरांत भव्य पासिंग आउट परेड (दीक्षांत समारोह) का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा जनपद महराजगंज मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके आगमन पर पुलिस अधीक्षक द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर शिष्टाचार मुलाकात की गई तथा प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन द्वारा बैच लगाकर स्वागत किया गया।मुख्य अतिथि जिलाधिकारी द्वारा परेड की सलामी ली गई तथा परेड का विस्तृत निरीक्षण किया गया। इस दौरान द्वारा टोली/वार्ड, टर्न-आउट एवं समग्र प्रस्तुति का सूक्ष्म निरीक्षण किया गया। रिक्रूट आरक्षियों के उत्कृष्ट टर्न-आउट, अनुशासन, कदमताल एवं समन्वय की सराहना करते हुए इसे उच्च स्तरीय प्रशिक्षण का परिणाम बताया गया।

दीक्षांत परेड के दौरान विभिन्न अन्तः एवं वाह्य विषयों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रिक्रूट आरक्षियों को सम्मानित किया गया।अन्तः विषय में प्रथम रि0आ0 रजनीश पाण्डेय व वाह्या विषय में प्रथम रि0आ0 विपिन पाण्डेय को सम्मानित किया गया। सर्वांग सर्वोत्तम रिक्रूट आरक्षी रजनीश पाण्डेय (1247/1500 अंक)

अन्य प्रमुख श्रेणियों शारीरिक प्रशिक्षण, शस्त्र प्रशिक्षण, फील्ड क्राफ्ट, भीड़ नियंत्रण, यातायात, योगासन, आतंकवाद/डकैती निरोधक एवं विशेष तलाशी अभियान में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रिक्रूट्स को पुरस्कृत किया गया।

प्रथम परेड कमांडर – रि0आ0 विशाल सिंह,द्वितीय परेड कमांडर – रि0आ0 विपिन पाण्डेयतृतीय परेड कमांडर – रि0आ0 संदेश प्रकाश रहे। दीक्षांत परेड के दौरान रिक्रूट पुरुष आरक्षियों को देश की एकता, अखंडता एवं संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ दिलाई गई, जिससे वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी से कर सकें. इस दौरान जिलाधिकारी ने रिक्रूट को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस की भूमिका आज बेहद विवाधिकृत और महत्वपूर्ण हो चुकी है। कहा कि पुलिस से polite, obedient, loyal, intelligent, courageous & efficient होने के साथ protection, order, law, integrity, conviction & ethical होने की अपेक्षा भी समाज को रहती है। उन्होंने कहा कि आज कोई भी महत्वपूर्ण आयोजन बिना पुलिस बल के संभव नहीं है। साथ ही पुलिस किसी आपात स्थिति में फर्स्ट रेस्पॉन्डर के रूप में कार्य करती है। उन्होंने कहा कि पुलिस परित्राणाय साधूनां विनाशाय च दुष्कृताम् कि भावना से कार्य करती है ताकि समाज में शांति व्यवस्था बनी रहे। जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि पुलिस बल सर्वभूत हिते रताः’ अर्थात समस्त प्राणियों (जीवों) के कल्याण और भलाई में निरंतर लगे रहने की भावना से काम करे। उन्होंने रिक्रूट को भी उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि आशा है आप सभी इस तरह से काम करेंगे कि पुलिस बल आप पर नाज कर सके।पुलिस अधीक्षक ने रिक्रूट आरक्षियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रशिक्षण के दौरान सीखे गए आत्मरक्षा कौशल, विधिक ज्ञान एवं अनुशासन को अब व्यवहारिक जीवन में लागू करना अत्यंत आवश्यक है। यह बैच पुलिस बल की कार्यक्षमता को और सुदृढ़ करेगा तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

रिक्रूट आरक्षियों को पीड़ित केंद्रित पुलिसिंग (Victim Centric Policing) अपनाने हेतु प्रेरित किया गया, ताकि थाने पर आने वाले प्रत्येक फरियादी की समस्या का समाधान संवेदनशीलता एवं प्राथमिकता के साथ किया जा सके।आधुनिक एवं तकनीकी प्रशिक्षण

के तहत रिक्रूट आरक्षियों को साइबर अपराध, डिजिटल तकनीक एवं आधुनिक पुलिसिंग के अनुरूप विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया गया है, जिससे वे बदलते समय की चुनौतियों का प्रभावी ढंग से सामना कर सकें।कार्यक्रम के अंत में सभी नवप्रशिक्षित आरक्षियों को उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी लाइन, प्रतिसार निरीक्षक, प्रशिक्षण इकाई के अधिकारी/कर्मचारीगण सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!