महराजगंजयूपीलोकल न्यूज़

जनगणना प्रशिक्षण मे सर्वेक्षण कार्य व डेटा संकलन का कराया गया अभ्यास, वास्तविक परिस्थितियों से रुबरु हुए प्रगणक

महराजगंज।(न्यूज पैच)। नगर पंचायत बृजमनगंज के वार्ड संख्या–07, स्वतंत्रता सेनानी नगर में प्रशिक्षण के तृतीय दिवस पर फील्ड ट्रेनर द्वारा प्रगणक एवं सुपरवाइजरों को फील्ड में व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य सर्वेक्षण कार्य को अधिक प्रभावी, सटीक एवं त्रुटिरहित बनाना रहा।

इस दौरान टीम को फील्ड में ले जाकर घर-घर सर्वेक्षण का अभ्यास कराया गया, जिससे प्रगणकों को वास्तविक परिस्थितियों में कार्य करने का अनुभव प्राप्त हो सके। प्रशिक्षण में डेटा संकलन की प्रक्रिया, मोबाइल ऐप एवं निर्धारित प्रपत्रों के सही उपयोग, तथा सूचनाओं की शुद्ध एवं समयबद्ध प्रविष्टि के संबंध में विस्तृत मार्गदर्शन दिया गया।

फील्ड ट्रेनर द्वारा प्रशिक्षण के दौरान उत्पन्न विभिन्न समस्याओं एवं शंकाओं का मौके पर ही समाधान किया गया, जिससे प्रतिभागियों की समझ और दक्षता में वृद्धि हुई। उन्होंने सभी प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों को निर्देशित किया कि सर्वेक्षण कार्य को गंभीरता, पारदर्शिता एवं उत्तरदायित्व के साथ संपन्न करें।

अपर जिला जनगणना अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि व्यावहारिक प्रशिक्षण कार्यक्रम सर्वेक्षण कार्य की गुणवत्ता सुधारने तथा डेटा की विश्वसनीयता सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहा है।

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!