टॉप न्यूज़महराजगंजयूपी

प्रतिबंधित दवा के काले कारोबार का होगा परमानेंट इलाज,डीएम के निर्दैश पर राजस्व, पुलिस व औषधि विभाग ने व्यापक स्तर पर चलाया छापेमारी आभियान

महराजगंज।(न्यूज पैच)। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने अवैध दवाओ की बिक्री व तस्करो को लेकर सख्त रुख अख्तियार किया है।अवैध दवा के कारोबर को जड से उखाडने के लिए राजस्व पुलिस व औषधि विभाग की टीम को एक साथ मैदान मे उतारा है। डीएम के निर्देश पर जनपद के नौतनवा तहसील क्षेत्र में संदिग्ध दवा दुकानों के विरुद्ध व्यापक स्तर पर छापेमारी अभियान संचालित किया गया। प्रतिबंधित एवं अवैध दवाओं की बिक्री तथा तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के उद्देश्य से यह कार्यवाही की गई।

जिलाधिकारी के निर्देश पर उपजिलाधिकारी नौतनवा के नेतृत्व में राजस्व, स्वास्थ्य, पुलिस एवं औषधि विभाग की संयुक्त टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा क्षेत्र में संचालित संदिग्ध दवा दुकानों की सघन जांच की गई। इस क्रम में लारी मेडिकल स्टोर, नेशनल मेडिकल स्टोर, जयसवाल मेडिकल स्टोर्स, शुभम मेडिकल स्टोर, पाठक मेडिकल स्टोर, अनामिका मेडिकल स्टोर एवं कृष्णा मेडिकल स्टोर सहित कुल सात प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान दवा अभिलेखों, स्टॉक रजिस्टर, लाइसेंस एवं दवाओं की गुणवत्ता की जांच की गई। जांच के दौरान अनियमितताएं पाए जाने पर चार संदिग्ध दुकानों से दवाओं के नमूने लेकर उन्हें परीक्षण हेतु सील कर दिया गया। औषधि निरीक्षक द्वारा अवगत कराया गया कि सील किए गए नमूनों को परीक्षण के लिए राजकीय विश्लेषक प्रयोगशाला भेजा जाएगा, जहां उनकी गुणवत्ता एवं वैधता की पुष्टि की जाएगी।

औषधि निरीक्षक ने यह भी बताया कि समस्त निरीक्षण की आख्या तैयार कर ली गई है तथा परीक्षण रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। उपजिलाधिकारी नौतनवा ने स्पष्ट किया कि जिलाधिकारी द्वारा जनपद में प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त न करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही दवाओं की अवैध तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु निरंतर निगरानी एवं कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए हैं।

उक्त निर्देशों के अनुपालन में यह अभियान चलाया गया, जो भविष्य में भी सतत रूप से जारी रहेगा। प्रशासन द्वारा आमजन से अपील की गई है कि संदिग्ध दवाओं अथवा अवैध गतिविधियों की सूचना तत्काल संबंधित विभाग को उपलब्ध कराएं, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

इस छापेमारी अभियान में क्षेत्राधिकारी नौतनवा अनिरुद्ध कुमार, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. वीरेंद्र आर्या, औषधि निरीक्षक नवीन कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!