कोतवाली पुलिस ने वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया
धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में दर्ज मुकदमे का आरोपी संतकबीर नगर से पकड़ा गया

महराजगंज।(न्यूज पैच)। जनपद में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली महराजगंज पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार थाना कोतवाली में दर्ज मु0अ0सं0 444/2025 से संबंधित मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत वांछित चल रहे मशूद इशरत पुत्र मसूद अली, निवासी वजीराबाद कॉलोनी, थाना गोरखनाथ, जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने अभियुक्त को 23 जुलाई 2026 को आईटीआई कॉलेज, चकदही, थाना खलीलाबाद, जनपद संतकबीर नगर के मुख्य द्वार के पास से दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
गिरफ्तारी की कार्रवाई उपनिरीक्षक राकेश कुमार एवं शरद कुमार के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम में आरक्षी अमरेज, मुख्य आरक्षी नितेश यादव तथा आरक्षी अंगद यादव भी शामिल रहे।
महराजगंज पुलिस ने कहा कि जनपद में वांछित एवं फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।




