महराजगंजयूपीलोकल न्यूज़

25 हजार के इनामी दंपत्ति को पुलिस ने किया गिरफ्तार 

संपत्ति के लालच में बहन बनी थी भाई की कातिल। आठ साल से चल रहे थे फरार पुलिस ने पति के साथ किया गिरफ्तार

बृजमनगंज, महराजगंज।(न्यूज पैच)। रिश्तों को शर्मसार कर देने वाले आठ साल पहले हुए एक सनसनीखेज हत्याकांड में बृजमनगंज पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। अपने ही भाई की कुल्हाड़ी से हत्या कर नेपाल में छिपकर रह रहे 25-25 हजार रुपये के इनामी दंपति को पुलिस ने आखिरकार 8 साल बाद गिरफ्तार कर लिया।

घटना वर्ष 2019 में हुई थी। जिसमे संपत्ति के लालच में विमला गिरी ने अपने पति दिनेश गिरि और नाबालिग पुत्री के साथ मिलकर अपने भाई घनश्याम गिरि निवासी ग्राम फुलमनहा टोला लेहड़ा बाजार की बेरहमी से हत्या कर दी थी। हत्या के बाद पूरा परिवार नेपाल भाग गया और वर्षों तक पुलिस को चकमा देता रहा।

पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान क्रम में शुक्रवार को थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की गई।

काफी समय से पुलिस दोनों की तलाश में जुटी थी। मुखबिर की सटीक सूचना पर शुक्रवार को पुलिस ने सूर्यमानपुर,कांछा चौराहा से बहन विमला गिरी और लेदवा चौराहा से उसके पति दिनेश गिरि को गिरफ्तार कर लिया। दोनों अभियुक्त नेपाल के कपिलवस्तु जनपद में छिपकर रह रहे थे।

थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि हत्या के बाद से अभियुक्त लगातार अपना ठिकाना बदल रहे थे। पुलिस से बचने के लिए नेपाल में रह रहे थे। कई बार दबिश दी गई लेकिन वे हाथ नहीं लगे। लगातार निगरानी और मुखबिर तंत्र की मदद से आखिरकार दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने कहा कि “कानून से बचना आसान नहीं है, अपराधी कितने भी समय तक फरार रहें, पुलिस उन्हें पकड़ने के लिए लगातार प्रयास करती रहती है।”

पुलिस के अनुसार दोनों अभियुक्तों पर पहले से 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने दोनों को न्यायालय भेजते हुए आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

गिरफ्तारी करने वाले टीम में एसआई तारकेश्वर वर्मा, एसआई आलोक यादव, कांस्टेबल हृदय नारायण यादव, आलोक कुमार, संदीप गौतम एवं छाया गौतम शामिल रहे।

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!