देश
Trending

LPG Crisis: घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर की कितनी कमी? सरकार ने बताई एलपीजी से जुड़ी हर बात

एलपीजी

Fuel Prices in India: सरकार ने कहा कि देश में तेल की कमी नहीं है. कमर्शियल LPG सप्लाई 70% रिस्टोर की गई. अब तक 30000 टन कमर्शियल उपभोक्ताओं को दी गई है. हमारे पास पेट्रोल डीजल समुचित मात्रा में है.

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच भारत में अफवाहों का बाजार लगातार गर्म है. देश में पेट्रोल-डीजल और एलपीजी गैस की कीमतों, आपूर्ति के साथ-साथ कमी की बातें सामने आ रही है. इस बीच सरकार ने शुक्रवार (27 मार्च, 2026) को तेल और गैस की आपूर्ति और कमी को लेकर बड़ा बयान दिया है. सरकार ने कहा कि देश में तेल की कोई कमी नहीं है और अगले 2 महीने के लिए सप्लाई लाइन्ड अप है.

भारत सरकार के पेट्रोलियम, विदेश और शिपिंग मंत्रालय की ज्वाइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा गया कि देश में कमर्शियल एलपीजी सप्लाई को 70 प्रतिशत रिस्टोर किया गया है और 30 हजार टन गैस कमर्शियल उपभोक्ताओं को दी गई है. इसके अलावा, पांच किलोग्राम वाले 30 हजार सिलेंडर भी दिए गए हैं. हमारे पास पेट्रोल और डीजल समुचित मात्रा में है, LPG-PNG उपलब्ध है, सिर्फ अफवाहों के चलते पेट्रोल पंपों पर लाइन लगी हुई है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!