महराजगंज पुलिस के आठ आरक्षी बने उपनिरीक्षक, चयन से बढ़ाया जिले का गौरव
सीधी भर्ती-2025 के अंतिम परिणाम में मिली सफलता, एसपी ने दी बधाई

महराजगंज।(न्यूज पैच)। महराजगंज पुलिस में तैनात आठ आरक्षियों का चयन उत्तर प्रदेश पुलिस में उपनिरीक्षक (नागरिक पुलिस) एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 के अंतिम परिणाम में हुआ है। इस उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने सभी चयनित आरक्षियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
उपनिरीक्षक पद पर चयनित होने वालों में संदीप कुमार (112 शाखा), प्रिंस कुमार उपाध्याय (कोठीभार), हिमांशु मिश्रा (चौक), विवेक कुमार (पनियरा), संदेश प्रकाश (कोतवाली), अमन अली शाह (निचलौल), हिमांशु तिवारी (परसामलिक) और महिला आरक्षी प्राची सिंह (श्यामदेउरवा) शामिल हैं।
एसपी ने कहा कि यह सफलता चयनित कर्मियों की मेहनत, अनुशासन और निरंतर प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने नए पद पर पूरी ईमानदारी, निष्ठा और संवेदनशीलता के साथ जिम्मेदारियों का निर्वहन करने तथा बेहतर पुलिसिंग और जनविश्वास मजबूत करने में योगदान देने की अपेक्षा जताई।
आरक्षी से उपनिरीक्षक बनने की यह उपलब्धि महराजगंज पुलिस परिवार के लिए गर्व का विषय है।




