ग्रामीण विकास राज्यमंत्री 13 को पनियरा क्षेत्र के नरकटहा में करेंगे दौरा

पनियरा (महराजगंज)। न्यूज पैच।भारत सरकार के ग्रामीण विकास राज्य मंत्री और बांसगांव के सांसद कमलेश पासवान 13 नवंबर, शुक्रवार को पनियरा क्षेत्र के नरकटहाँ दौरे पर रहेंगे। वह नरकटहां में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मिलकर संगठन की रणनीति पर चर्चा करेंगे।
नरकटहां निवासी उदय प्रताप अग्रहरी ने बताया कि प्रोटोकॉल के मुताबिक श्री पासवान सुबह 11:55 बजे करमौरा गांगी बाजार पहुंचेंगे। वहां भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय समर्थक फूल-मालाओं से उनका स्वागत करेंगे।
इसके बाद पासवान काफिले के साथ दोपहर 12 बजे नरकटहां में उदय प्रताप अग्रहरी के घर पहुंचेंगे। वहां वह वरिष्ठ नेताओं, बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों से बात करेंगे।
इस दौरान वह केंद्र सरकार की अपने विभाग की विभिन्न योजनाओं पर लोगों से प्रतिक्रिया लेंगे और कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनेंगे। उदय प्रताप अग्रहरी ने पार्टी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और नागरिकों से समय पर पहुंचकर स्वागत कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।
आफताब आलम खां
पनियरा महराजगंज




