ब्रेकिंग न्यूजमहराजगंजयूपीलोकल न्यूज़
कृष्ण कुमार सिंह बने पनियरा के थानाध्यक्ष

पनियरा (महराजगंज)।(न्यूज पैच)। अपराध और अपराधियों पर नियंत्रण करने के लिए पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने सोगीबरवा से कृष्ण मोहन सिंह को पनियरा थाने का नया थानाध्यक्ष नियुक्त किया है। श्री सिंह ने पनियरा आकर कार्यभार ग्रहण भी कर लिया है। कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कहा कि हर फरियादी की समस्या का त्वरित समाधान उनकी प्राथमिकता होगी। पुलिस अधीक्षक महोदय ने जिस आशा व विश्वास के साथ उनको पनियरा थाने की कमान सौंपी है उस पर पूरी तरह से खरा उतरने का प्रयास करूंगा। उल्लेखनीय है कि पनियरा के थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह को किन्ही कारणों से लाइन हाजिर कर दिया था।
आफताब आलम खां
पनियरा महराजगंज




