ब्रेकिंग न्यूजमहराजगंजयूपीलोकल न्यूज़स्थानीय शासन

महराजगंज में ‘एक जनपद, एक व्यंजन’ योजना को बढ़ावा, उद्यमियों को 50 लाख रुपये तक की सब्सिडी का प्रावधान

चार स्थानीय व्यंजनों को मिला योजना में स्थान, ब्रांडिंग से लेकर मार्केटिंग तक मिलेगी सहायता

महराजगंज।(न्यूज पैच)। जिला उद्योग केंद्र की ओर से संचालित नवीन योजना ‘एक जनपद, एक व्यंजन’ (ODOC) को लेकर मंगलवार को जिला उद्योग कार्यालय सभागार में एक दिवसीय जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में स्थानीय व्यंजनों से जुड़े कारोबारियों को योजना के लाभ, ऋण सुविधा, सब्सिडी तथा खाद्य सुरक्षा एवं लाइसेंसिंग से संबंधित जानकारी दी गई।

योजना के तहत महराजगंज जनपद के चार व्यंजनों रामकटोरी, मीठा समोसा, गुड़ और लिट्टी-चोखा का चयन किया गया है। इन व्यंजनों से संबंधित व्यवसाय स्थापित करने के लिए ऋण लेने वाले पात्र व्यक्तियों को उद्योग विभाग की ओर से अधिकतम 50 लाख रुपये तक की सब्सिडी उपलब्ध कराने का प्रावधान है।

उपायुक्त उद्योग नीरज कुमार सिंह ने बताया कि योजना के अंतर्गत सब्सिडी के अतिरिक्त व्यंजन आधारित कारोबारियों को प्रदेश में आयोजित राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की मेलों और प्रदर्शनियों में भाग लेने पर भी आर्थिक सहायता दी जाएगी। इसके तहत स्टॉल शुल्क का 75 प्रतिशत और माल ढुलाई भाड़े का 75 प्रतिशत विभाग द्वारा वहन किए जाने का प्रावधान है। साथ ही दो व्यक्तियों के आने-जाने के लिए एसी ट्रेन अथवा बस का किराया भी उपलब्ध कराया जाएगा।

उन्होंने कहा कि योजना का उद्देश्य स्थानीय व्यंजनों को पहचान दिलाने के साथ ही उनसे जुड़े कारोबारियों को प्रोत्साहित करना और स्वरोजगार के अवसर बढ़ाना है। विभाग की ओर से कारोबारियों को ब्रांडिंग, पैकेजिंग और मार्केटिंग के क्षेत्र में भी आवश्यक सहयोग प्रदान किया जाएगा।

कार्यशाला में खाद्य सुरक्षा विभाग के सहायक आयुक्त के.के. उपाध्याय तथा उनकी टीम ने खाद्य सुरक्षा मानकों और लाइसेंसिंग प्रक्रिया के संबंध में जानकारी दी। कारोबारियों को खाद्य व्यवसाय के संचालन में निर्धारित नियमों का पालन करने के प्रति जागरूक किया गया।

इस अवसर पर उपायुक्त उद्योग नीरज कुमार सिंह, सहायक प्रबंधक अविनाश कुमार पाण्डेय, सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा के.के. उपाध्याय, खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में खाद्य व्यवसायी मौजूद रहे।

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!