जनगणना द्वितीय चरण के पर्यवेक्षको व प्रगणको का प्रशिक्षण शुरु,जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

महराजगंज।(न्यूज पैच)। भारत की जनगणना2027 के प्रथम चरण मे मकानगणना पूर्ण होने के बाद द्वितीय चरण मे जनसंख्या गणना के लिए कार्मिको को समेकित विद्यालय धनेवा धनेई मे प्रशिक्षित किया जा रहा है।प्रशिक्षण के प्रथम दिन प्रशिक्षको द्वारा प्रगणको एव पर्यवेक्षकै के लिए सामाय अनुदेश, एक प्रगणक के रुप मे कर्तव्य, जनसंख्या गणना से पूर्व कर्तव्य, जनसंख्या गणना के दौरान कर्तव्य आदि पर विस्तार से चर्चा की गयी।
जनगणना2027मे आकडो का संकलन, प्रत्येक भवन और जनगणना मकान तथा परिवार का दौरा कर सभी व्यक्तियो के प्रासंगिक विवरण को सटीक रुप से दर्ज करने की जानकारी दी गयी। जनसंख्या गणना का द्वितीय चरण एक दिसम्बर से चार जनवरी2027तक निर्धारित है। जनगणना-2027 के द्वितीय चरण में प्रत्येक व्यक्ति से कुल 40 सवाल पूछे जाएंगे। इनमें नाम, परिवार से संबंध, लिंग, जन्म तिथि, आयु, वैवाहिक स्थिति और राष्ट्रीयता के साथ धर्म, अनुसूचित जाति/जनजाति/जाति, दिव्यांगता, मातृभाषा, साक्षरता और शिक्षा से संबंधित जानकारी शामिल है। इसके अलावा रोजगार, व्यवसाय, आर्थिक गतिविधि, प्रवास, जन्म स्थान, स्थायी पता, प्रजनन संबंधी जानकारी, मोबाइल, आधार, मतदाता पहचान पत्र, पासपोर्ट और ड्राइविंग लाइसेंस से संबंधित विवरण भी दर्ज किए जाएंगे। द्वितीय चरण में जनगणना का कार्य 1 दिसंबर से 4 जनवरी तक चलेगा। नागरिकों की सुविधा के लिए 16 नवंबर से 30 नवंबर तक स्व-गणना की सुविधा उपलब्ध रहेगी। फील्ड ट्रेनरों का जिला स्तरीय प्रशिक्षण एक अक्तूबर और पांच से सात अक्तूबर तक होगा। द्वितीय चरण के जनगणना प्रशिक्षण का डीएम गौरव सिंह सोगरवाल द्वारा निरीक्षण किया गया।
डीएम ने प्रगणको से निष्ठापूर्वक व गोपनीयता के साथ जनगणना कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। प्रशिक्षण के प्रथम दिन लगभग600प्रगणक व पर्यवेक्षक प्रशिक्षित किए गये।




