ब्रेकिंग न्यूजमहराजगंजयूपीलोकल न्यूज़
ओडीओपी योजना: लकड़ी फर्नीचर टूलकिट प्रशिक्षण के लिए साक्षात्कार 14 अक्टूबर को
मूल दस्तावेजों के साथ सुबह 11 बजे जिला उद्योग केंद्र में उपस्थित होने के निर्देश

महराजगंज।(न्यूज पैच)। एक जनपद एक उत्पाद (ओडीओपी) योजना के अंतर्गत लकड़ी फर्नीचर टूलकिट प्रशिक्षण के लिए प्राप्त ऑनलाइन आवेदन-पत्रों के अभ्यर्थियों का साक्षात्कार एवं चयन 14 अक्टूबर 2026 को आयोजित किया जाएगा।
जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र, महराजगंज में साक्षात्कार पूर्वाह्न 11 बजे से होगा। संबंधित अभ्यर्थियों को निर्धारित समय पर अपने मूल शैक्षिक प्रमाण-पत्र, जाति एवं निवास प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, बैंक पासबुक तथा अन्य आवश्यक अभिलेखों के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।
अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे साक्षात्कार में शामिल होने के लिए सभी आवश्यक दस्तावेज साथ लेकर समय से निर्धारित स्थल पर पहुंचें।




