ब्रेकिंग न्यूजमहराजगंजयूपीलोकल न्यूज़
राशन कार्डधारकों को आधार प्रमाणीकरण हेतु मोबाइल खरीदने की आवश्यकता नहीं

महराजगंज।(न्यूज पैच)। जिला पूर्ति अधिकारी संतोष विक्रम शाही ने बताया कि जनपद में सभी पात्र राशन कार्डधारकों को ई-पॉस मशीन के माध्यम से निःशुल्क खाद्यान्न वितरित किया जा रहा है। बायोमेट्रिक सत्यापन विफल होने पर आईरिस स्कैन अथवा मोबाइल ओटीपी आधारित वितरण की सुविधा उपलब्ध है। सितंबर 2026 में 4,95,923 राशन कार्डधारकों को खाद्यान्न वितरित किया गया। इसमें 4,95,212 कार्डधारकों ने बायोमेट्रिक तथा 711 ने मोबाइल ओटीपी से खाद्यान्न प्राप्त किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि पात्र लाभार्थियों को इस सुविधा के लिए मोबाइल खरीदने की आवश्यकता नहीं है।




