ब्रेकिंग न्यूजमहराजगंजयूपीलोकल न्यूज़

संयुक्त संघर्ष समिति एनआरएचएम की ब्लॉक अध्यक्ष बनीं जैतून निशा, मंत्री बने विनोद गुप्ता

फरेंदा।(न्यूज पैच)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी फरेंदा में संयुक्त संघर्ष समिति एनआरएचएम के बैनर तले विभिन्न मांगों को लेकर कर्मचारियों का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन जारी है। धरना प्रदर्शन के दौरान संगठन को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से ब्लॉक स्तरीय संगठन का चुनाव कराया गया।

सर्वसम्मति से स्टाफ नर्स जैतून निशा को ब्लॉक अध्यक्ष, डॉ. अनिरुद्ध पांडे को महामंत्री तथा विक्रम सिंह, विमलेश कुमार एवं किरन भारती को उपाध्यक्ष बनाया गया। वहीं विनोद कुमार गुप्ता एवं सुधीर सिंह को मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। अंकित पांडे, अमीषा पटेल, आजाद मिश्रा एवं आशा वर्मा को संगठन मंत्री बनाया गया।

इसके अलावा डॉ. आरबी राम, डॉ. विशाल चतुर्वेदी एवं डॉ. रोचस्पति पांडे को संगठन का संरक्षक नियुक्त किया गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन की एकजुटता बनाए रखने तथा एनआरएचएम कर्मचारियों की मांगों को मजबूती से शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर पदाधिकारियों ने कहा कि कर्मचारियों की जायज मांगों के समाधान होने तक संघर्ष जारी रहेगा। संगठन कर्मचारियों के हितों के लिए एकजुट होकर आवाज उठाएगा और मांगों के समाधान के लिए हर स्तर पर प्रयास किया जाएगा।

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!