ब्रेकिंग न्यूजमहराजगंजयूपीलोकल न्यूज़

‘मेरे सपनों का भारत’ में छात्र-छात्राओं ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा, चित्रकला से लेकर प्रश्नोत्तरी तक में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

जनपद स्तरीय प्रतियोगिताओं में शिक्षा, स्वास्थ्य, डिजिटल इंडिया, स्वच्छ भारत और विकसित भारत की परिकल्पना को रचनाओं के माध्यम से किया प्रस्तुत

महराजगंज।(न्यूज पैच)। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सोमवार को जी.एस.वी.एस. इंटर कॉलेज, महराजगंज में बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा एवं उच्च शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में जनपद स्तरीय चित्रकला, पोस्टर, भाषण एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता और प्रतिभा के माध्यम से विकसित भारत एवं विकसित उत्तर प्रदेश की परिकल्पना को जीवंत रूप दिया।

कार्यक्रम में आयोजित प्रदर्शनी में ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर छात्र-छात्राओं द्वारा बनाए गए चित्र प्रदर्शित किए गए। चित्रों के माध्यम से विगत 10 वर्षों में शिक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में हुए परिवर्तनों और उपलब्धियों को रेखांकित किया गया।

प्रतियोगिताओं के दौरान विद्यार्थियों ने शिक्षा के क्षेत्र में ऑपरेशन कायाकल्प, स्मार्ट क्लास, आईसीटी लैब, डिजिटल लाइब्रेरी, निपुण भारत मिशन, पीएम श्री विद्यालय और नई शिक्षा नीति-2020 सहित विभिन्न विषयों को अपनी रचनाओं में स्थान दिया। इसके अलावा स्वास्थ्य, सड़क एवं रेल विकास, डिजिटल इंडिया, स्वच्छ भारत मिशन, उज्ज्वला योजना, कौशल विकास और आत्मनिर्भर भारत जैसे विषयों पर भी विद्यार्थियों ने चित्रों, पोस्टरों, भाषणों एवं प्रश्नोत्तरी के माध्यम से अपनी समझ और विचार प्रस्तुत किए।

विद्यार्थियों ने विकसित भारत तथा विकसित उत्तर प्रदेश के निर्माण में शिक्षा की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करते हुए अपने सपनों के भारत की कल्पना को रचनात्मक तरीके से प्रस्तुत किया।

चित्रकला प्रतियोगिता में तीन छात्राएं संयुक्त रूप से प्रथम

बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत आयोजित ड्राइंग एवं पेंटिंग प्रतियोगिता में 20 अंकों के मूल्यांकन के आधार पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पांच विद्यार्थियों का चयन किया गया।

पीएम श्री नरकटहा, पनियरा की कक्षा 7 की पुष्पा सिंह, पीएम श्री पिपरा बाजार, सिसवा की कक्षा 8 की लाडली दूबे तथा मुहम्मदपुर, परतावल की कक्षा 6 की रिया कुमारी ने 16-16 अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से प्रथम स्थान हासिल किया।

वहीं जंगल बड़हरा, पनियरा की श्रेया एवं बरवा खुर्द, घुघली के रोहन ने 15-15 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

भाषण प्रतियोगिता में इन विद्यार्थियों का चयन

माध्यमिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत आयोजित भाषण प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर कार्मल इंटर कॉलेज की श्रेया गोमल, जी.एम.वी.एस. इंटर कॉलेज की सौन्दर्या, आलमाइटी पब्लिक इंटर कॉलेज के गुलाम औरैस, एस.एम. इंटर कॉलेज करमहिया की अमृता गुप्ता एवं बुधेंद्र जनता इंटर कॉलेज, मिठौरा की खुशबू यादव का चयन किया गया।

पोस्टर प्रतियोगिता में कार्मल इंटर कॉलेज के सूनमया एवं मुकेश, एम.आई.सी. की पूजा, राजकीय विद्यालय के दीपक तथा जी.एस.वी.एस. इंटर कॉलेज की मुस्कान गुप्ता चयनित हुए।

इसी प्रकार प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में डी.एन.आई.सी. चौक बाजार के आदित्य यादव, कार्मल इंटर कॉलेज धनेवा धनेई के पियांशु गुप्ता एवं शिवानी वर्मा तथा आलमाइटी पब्लिक इंटर कॉलेज की रोशनी एवं विद्यालक्ष्मी साहनी का उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर चयन किया गया।

उच्च शिक्षा के विद्यार्थियों ने मॉडल के जरिए दिखाई नवाचार की सोच

उच्च शिक्षा विभाग के विद्यार्थियों ने भी विकसित भारत के निर्माण में उच्च शिक्षा की भूमिका को रेखांकित करते हुए विभिन्न विषयों पर मॉडल प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने अपने मॉडल के माध्यम से रचनात्मक सोच और नवाचार का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिताओं का मूल्यांकन डायट प्रवक्ता मनीष कुमार प्रजापति एवं ए.आर.पी. घुघली उपेन्द्र मिश्र के नेतृत्व में गठित निर्णायक मंडल द्वारा किया गया।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर विशिष्ट अतिथि ई. विवेक गुप्ता, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं डायट प्राचार्य ने संयुक्त रूप से विजेता एवं चयनित छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में समस्त एस.आर.जी., नोडल ए.आर.पी. एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अरविंद जायसवाल एवं श्रीमती सुनैना ने किया।

इस अवसर पर बीएसए सुरिंदर कुमार सिंह, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विवेक गुप्ता सहित अन्य अधिकारी, शिक्षक एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!