ब्रेकिंग न्यूजमहराजगंजयूपीलोकल न्यूज़
पहली को 12 घंटे पनियरा में बाधित रहेगी बिजली

पनियरा (महराजगंज)।न्यूज पैच।मनोज कुमार श्रीवास्तव, उपखण्ड अधिकारी विद्युत वितरण पनियरा ने अवगत कराया है कि विद्युत वितरण उपखण्ड-पनियरा के क्षेत्रान्तर्गत आने वाले 33/11 के0वी० विद्युत उपकेन्द्र पनियरा के अन्तर्गत 11 के0वी0 पोषक पनियरा टाउन, पनियरा देहात, विश्वबैक, गांगी बाजार, हसखोरी, महुअवा शुक्ल, कोल्ड स्टोरेज, कृष्ण एग्रो इण्डस्ट्रीज समस्त सम्मानित उपभोक्ताओं को अवगत किया जाता है कि विजनेश प्लान योजना के अन्तर्गत 05 एम०बी०ए० पावर परिवर्तक की क्षमताबृद्धि 10 एम०बी०ए० करने हेतु उपरोक्त समस्त पोषको की विद्युत आपूर्ति दिनांक 01.10.2026 को प्रातः 8.00 बजे से शाम 08.00 बजे तक लगभग कुल 12 घंटे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
आफताब आलम खां
पनियरा महराजगंज




