अनुपस्थित मिले जिला अस्पताल के 19 तथा सीएमओ कार्यालय के एक दर्जन स्वास्थ्य कर्मी
अपर निदेशक स्वास्थ्य ने किया जिला अस्पताल, महिला अस्पताल और सीएमओ कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला अस्पताल व सीएमओ कार्यालय में की सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा

महराजगंज।(न्यूज पैच)। अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ बीएम राव ने सोमवार को सवेरे आड़े आठ बजे जिला संयुक्त चिकित्सालय, जिला महिला अस्पताल तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला अस्पताल व महिला अस्पताल के जहां 19 , वहीं सीएमओ कार्यालय के एक दर्जन स्वास्थ्य कर्मी का अनुपस्थित मिले। अनुपस्थित मिले सभी लोगों से स्पष्टीकरण तलब करने के लिए मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को निर्देशित किया। सभी चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों को यह भी निर्देशित किया कि सभी लोग समय से उपस्थित होकर अपने दायित्वों का निर्वहन करें।
अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ बीएम राव सबसे पहले जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचे तथा उसके बाद महिला अस्पताल को भी देखा। दोनों अस्पतालों में 19 स्वास्थ्य कर्मी ( नियमित व संविदा कर्मी)। वहीं पर सीएमओ कार्यालय के निरीक्षण के दौरान कुल करीब एक दर्जन स्वास्थ्य कर्मी गैरहाजिर मिले। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ एके द्विवेदी, वरिष्ठ फिजीशियन डॉ एवी त्रिपाठी उपस्थित रहे।
अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ राव ने कहा कि जिला अस्पताल में फायर फाइटिंग का काम जारी है। जिसे जल्द से जल्द पूरा कराने का निर्देश दिया। कटे, एवं जर्जर विद्युत तार एवं उपकरणों को ठीक कराने के भी निर्देश दिए गए हैं ताकि कहीं शार्क सर्किट न होने पाएं।
उन्होंने कहा कि अन्य खराब मेडिकल उपकरणों को भी बदल दिए जाएं। सभी लोग अपने ड्यूटी के प्रति सचेत रहें। मरीजों के साथ अच्छा व्यवहार करें। मरीजों को बाहर की दवाएं न लिखें। आनलाइन पंजीकरण काउंटर खोलें। मरीजों की आभा आईडी भी बनवाएं। संस्थागत प्रसव बढ़ाने पर विशेष जोर दें। आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों को योजना का समुचित लाभ दिलाएं।
अपर निदेशक स्वास्थ्य ने अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों से मोबाइल के जरिए बात करके भर्ती के दौरान मिलने वाले भोजन एवं अन्य सुविधाओं के बारे में फीडबैक लिया। जिसपर मरीजों ने बेहतर सुविधा मिलने की फीडबैक दिया। जिसपर एडी ने संतोष व्यक्त किया। वहीं पर सेवा संकल्प अभियान की भी समीक्षा की।
सीएमओ कार्यालय के सीएमओ कक्ष में भी सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा की। यहां पर आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों सहित अन्य योजनाओं के बारे में सघन समीक्षा की। उन्होंने कहा कि अस्पताल आने वाले हर मरीजों को उचित इलाज और दवाएं मिलनी चाहिए। आवश्यकता के अनुसार जांच की कराई जानी चाहिए।
समीक्षा बैठक के दौरान सीएमओ सुरेन्द्र चौधरी, डिप्टी सीएमओ डॉ अखिलेश यादव, डिप्टी सीएमओ डॉ राजेश द्विवेदी, डिप्टी सीएमओ डॉ अखिलेश यादव , डिप्टी सीएमओ डॉ एमडब्लू खान, स्टेनो बिपुल यादव उपस्थित रहे।




