ब्रेकिंग न्यूजमहराजगंजयूपीलोकल न्यूज़

शिक्षक निर्वाचन-2026: मतदेय स्थलों के प्रस्ताव पर 23 सितंबर को होगी बैठक

मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से बैठक में शामिल होने का अनुरोध

महराजगंज।(न्यूज पैच)। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय, महराजगंज ने जनपद के मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को मतदेय स्थलों के प्रस्ताव के संबंध में सूचना जारी की है।

जारी सूचना के अनुसार शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के सदस्य का वर्तमान कार्यकाल 6 दिसंबर 2026 को समाप्त हो रहा है। निर्वाचन प्रक्रिया के तहत जनपद में प्रस्तावित मतदेय स्थलों को लेकर राजनीतिक दलों की सहमति प्राप्त करने के लिए बैठक आयोजित की जाएगी।

यह बैठक 23 सितंबर 2026 को अपराह्न 1 बजे होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने संबंधित राजनीतिक दलों के अध्यक्ष अथवा मंत्री से स्वयं बैठक में उपस्थित होने या अपने अधिकृत प्रतिनिधि को भेजने का अनुरोध किया है।

बैठक में प्रस्तावित मतदेय स्थलों पर आवश्यक विचार-विमर्श किया जाएगा। निर्वाचन संबंधी निर्धारित प्रक्रिया के तहत राजनीतिक दलों से प्राप्त सुझाव एवं सहमति के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!