ब्रेकिंग न्यूजमहराजगंजयूपीलोकल न्यूज़
महराजगंज में 30 सितंबर को दिव्यांगजनों के लिए मोबाइल कोर्ट
विकास भवन सभागार में होगी सुनवाई, प्रमाण-पत्र और विभागीय सेवाओं से जुड़े मामलों का होगा निस्तारण

महराजगंज।(न्यूज पैच)। राज्य आयुक्त, दिव्यांगजन के निर्देश पर 30 सितम्बर 2026 को महराजगंज में दिव्यांगजनों की समस्याओं एवं शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु मोबाइल कोर्ट का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम विकास भवन सभागार में होगा। जिलाधिकारी के निर्देशन में संबंधित विभागों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
मोबाइल कोर्ट में दिव्यांगता प्रमाण-पत्र, शिकायतों के निस्तारण तथा विभिन्न विभागीय सेवाओं से संबंधित प्रकरणों पर सुनवाई की जाएगी। अधिकारियों को कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु दायित्व सौंपे गए हैं




