हनुमान गढ़ी नाले में एक व्यक्ति के कूदने की सूचना पर मचा हड़कंप, पुलिस छान बिन में जुटी

घुघली।(न्यूज पैच) । बृहस्पतिवार की शाम नगर पंचायत घुघली के हनुमान गढ़ी टैक्सी स्टेंड के समीप स्थित नाले में नगर निवासी एक युवक के कूद जाने की सूचना पर उपनगर घुघली में हड़कंप मच गया हैं ।।सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची तथा लोगों द्वारा काफी खोज बिन किया गया लेकिन पता नहीं चल सका।
नगर पंचायत घुघली के वार्ड नं 2 निवासी धीरेन्द्र उर्फ पेंटर 45वर्ष हनुमान गढ़ी टैक्सी स्टेंड के पास स्थित नाले में गुरुवार शाम छह बजे कूद गया।समीप के लोगों ने उसके कूद जाने का हल्ला किया।मौके पर लोग इकट्ठा हो गए।पुलिस टीम भी घटना स्थल पर पहुंच गई।लोगों ने अपना अदम्य साहस दिखाकर नाले के जाकर खोजना शुरू किया लेकिन घंटों खोजने के बाद भी समाचार दिए जाने का पता नहीं चल सका है।
इस संबंध में पूछे जाने पर चौकी प्रभारी शिवम राय ने कहा कि लोगों द्वारा युवक के कूदे जाने की बात कही जा रही है।खोज बिन की जा रही है।अभी तक पता नहीं चल पाया है।




