ब्रेकिंग न्यूजमहराजगंजयूपीलोकल न्यूज़

पटेल नगर वार्ड में आरसीसी सड़क और नाली निर्माण का शुभारंभ

नगरवासियों को बेहतर आवागमन और जल निकासी की सुविधा मिलने की उम्मीद

महराजगंज।(न्यूज पैच)। नगर पालिका परिषद महराजगंज की अध्यक्ष डॉ. पुष्पलता मंगल ने पटेल नगर वार्ड में प्रदीप के मकान से रामनाथ के मकान तक बनने वाली आरसीसी सड़क और नाली निर्माण कार्य का उद्घाटन किया। नगर पालिका की ओर से सड़क और जलनिकासी जैसी बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए विकास कार्य कराए जा रहे हैं।

निर्माण कार्य पूरा होने के बाद वार्डवासियों को आवागमन में सुविधा मिलने के साथ जल निकासी की समस्या से भी राहत मिलने की उम्मीद है।

इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि नगर क्षेत्र का समुचित विकास और नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना परिषद की प्राथमिकता है। सड़क, नाली समेत अन्य जरूरी विकास कार्यों को आगे भी कराया जाएगा।

कार्यक्रम में अवर अभियंता देवेंद्र कुमार, प्रधान लिपिक बैकुंठनाथ यादव, सभासद राजेंद्र गौतम, ब्रज किशोर सिंह और राहुल पाण्डेय, जलकल लिपिक अखिलेश पाण्डेय, प्रोजेक्ट एनालिस्ट अभय कुमार गुप्ता सहित आरिफ खान, अनमय मंगल, विनोद गौतम, कुंदन सिंह, राजकुमार सिंह, समसुद्दीन, मेराज प्रधान, रिंकू तिवारी तथा वार्ड के अन्य नागरिक मौजूद रहे।

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!