राष्ट्रीय खेल दिवस पर जिलेभर में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन

महराजगंज।(न्यूज पैच)। मेजर ध्यानचंद जयंती एवं राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर युवा कल्याण विभाग की ओर से जनपद के विभिन्न स्टेडियमों और ग्राम पंचायतों में खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
चौक स्थित महंत दिग्विजय नाथ बहुउद्देशीय इंडोर स्टेडियम में 5 किमी, 1600 मीटर, 800 मीटर दौड़ और कुश्ती प्रतियोगिता हुई, जिसमें करीब 200 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। विजेता खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र, मेडल और टी-शर्ट देकर सम्मानित किया गया।
फरेंदा के खेलो इंडिया ग्रामीण स्टेडियम में बैडमिंटन और वॉलीबॉल प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। इसके अलावा मंगल दलों द्वारा गोधावल, बैजनाथपुर, सोनबरसा, माधवनगर, मुंडेरी सहित विभिन्न ग्राम पंचायतों में भी खेल प्रतियोगिताएं कराई गईं।
जिला युवा कल्याण अधिकारी वैभव सिंह ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप लोगों को स्वस्थ जीवनशैली के लिए प्रतिदिन कम से कम एक घंटा खेल के लिए जरूर निकालना चाहिए।




