डायल 112 में कम्प्यूटराइज्ड प्रणाली से पुलिस मदद में हो रही है देर

पनियरा ( महराजगंज)। न्यूज पैच। डायल 112 सरकार ने पुलिस सहायता त्वरित गति से प्रदान करने के जिस मकसद से बनाई थी उसमें कंप्यूटरीकृत प्रणाली लागू होने से उस मकसद में फेल नजर आ रही है।
इसका उदाहरण शुक्रवार को पनियरा निवासी एक युवक को उस समय मिला जब वह गोरखपुर के कैंट थाना क्षेत्र के बेतियाहाता स्थित मंडलायुक्त आवास से थोड़ा पहले पश्चिम गली में स्थित एक हॉस्पिटल में किसी काम से गया था। बात ही बात में वहां का तथाकथित मैनेजर गाली गलौच मारपीट और गुंडा गर्दी पर उतारू हो गया। पनियरा निवासी पीड़ित जब हॉस्पिटल से बाहर निकल कर डायल 112 मिलाया तो बार – बार कंप्यूटर ये बोल रहा था कि डायल 112 में आपका स्वागत है। पुलिस सहायता के लिए 4 डायल करे। 4 डायल करने पर भी फिर वही मैसेज रिपीट हो रहा था।
पीड़ित किसी तरह से वहां से जान बचा कर भगा। लोगो ने कंप्यूटराइज्ड प्रणाली समाप्त कर पहले जैसे डायल 100 या डायल 112 से तुरंत पुलिस सहायता त्वरित गति से प्रदान हो जाती थी फिर से वही पुरानी व्यवस्था लागू करने की मांग की है।
आफताब आलम खां
पनियरा महराजगंज




