ब्रेकिंग न्यूजमहराजगंजयूपीलोकल न्यूज़

युवा शक्ति से ही बनेगा सशक्त राष्ट्र : राजीव नयन

पनियरा(महराजगंज)। न्यूज पैच। राम रतन पी.जी. कॉलेज, मंसूरगंज-पनियरा, महराजगंज में बुधवार को आयोजित “युवा संवाद” कार्यक्रम में युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माता सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता राम रतन पी.जी. कॉलेज के प्रबंधक रामचंद्र यादव ने किया। मुख्य वक्ता विभाग प्रचारक राजीव नयन ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति होते हैं। युवाओं में ऊर्जा, प्रतिभा और नई सोच का अद्भुत संगम होता है। यदि युवा अपनी शक्ति और प्रतिभा का उपयोग राष्ट्रहित, समाज सेवा और सकारात्मक कार्यों में करें, तो भारत को और अधिक सशक्त, समृद्ध एवं आत्मनिर्भर बनाने का लक्ष्य शीघ्र पूरा किया जा सकता है।उन्होंने कहा कि आज भारत विश्व पटल पर तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है। ऐसे समय में युवाओं की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है। युवाओं को अपने जीवन में अनुशासन, चरित्र, परिश्रम और राष्ट्रभक्ति को प्राथमिकता देते हुए समाज के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे केवल अपने भविष्य की चिंता न करें, बल्कि देश और समाज के भविष्य को बेहतर बनाने में भी अपना योगदान दें।

कार्यक्रम का संचालन खंड कार्यवाह दीपक त्रिपाठी ने किया।

इस अवसर पर,सह-जिला प्रचारक रोहित जी, जिला पर्यावरण प्रमुख दुर्गेश जी, जिला प्रचार प्रमुख जीवेश , आकाश गुप्ता सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में एनसीसी कैडेट्स सहित हजारों की संख्या में विद्यार्थी एवं युवा शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान युवाओं में राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी, सामाजिक समरसता, अनुशासन, सेवा भावना और सकारात्मक सोच विकसित करने पर विशेष जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि आज का युवा केवल देश का भविष्य नहीं, बल्कि वर्तमान में राष्ट्र निर्माण का महत्वपूर्ण सहभागी भी है।

कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित युवाओं ने राष्ट्रहित में सकारात्मक एवं रचनात्मक भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

आफताब आलम खां

 पनियरा महराजगंज

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!