नेपाल हो रही बिस्किट की तस्करी, पगडंड़ी बना मुफिद
बार्डर क्षेत्र के भरवलिया गांव के पास 2.91 लाख रुपये कीमत के बिस्किट बरामद

महराजगंज।(न्यूज पैच)। भारत नेपाल सीमा से तस्करी तेज हो गई है। रविवार को बार्डर क्षेत्र के भरवलिया गांव के पास से दो लाख इक्यानबे हजार रुपये के बिस्किट बरामद हुए हैं। एक आरोपी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया। वहीं दूसरी ओर पगडंड़ी तस्करी के लिए मुफिद हो चुकी है। सुरक्षाकर्मियों की नजर में तस्कर आते हैं तो दबोच लिए जाते हैं, अन्यथा पलक झपकते ही सरहद पार कर जाते हैं। पिकअप पर बिस्किट लेकर ठूठीबारी थाना क्षेत्र के एक गोदाम में उतारना था। यहां से पकडंड़ी होकर नेपाल पहुंच जाता। सुरक्षाकर्मियों की कड़ी चौकसी से पिकअप के साथ आरोपी को पकड़ लिया गया।
जानकारी के अनुसार, रविवार को ठूठीबारी थाना क्षेत्र में सुरक्षाकर्मी गश्त कर रहे थे। इस बीच भरवलिया गांव के एक पिकअप आता हुआ दिखा। संदिग्ध प्रतित होने पर सुरक्षाकर्मियों ने पिकअप को रोका और चालक से पूछताछ की। इसके बाद हकीकत सामने आ गई। भारतीय क्षेत्र से 2.91 लाख का बिस्किट लेकर नेपाल भेजा जा रहा था। बरामद बिस्किट का कोई प्रपत्र चालक नहीं दिखा सका। अखिलेश जायसवाल उर्फ सनेही निवासी लक्ष्मीपुर खुर्द, थाना ठूठीबारी से पूछताछ की गई। उसने बताया की गोरखपुर से बिस्किट लेकर आ रहा था। सिर्फ इतना ही पता है की इसे बार्डर क्षेत्र तक पहुंचाना है। यहां एक व्यक्ति से मुलाकात होती तो वहीं इसे उतरवाता। उसके बारे में सटीक जानकारी नहीं दे सका। सुरक्षाकर्मी बार्डर क्षेत्र में इन दिनों कड़ी चौकसी बरतने के साथ सूचना तंत्र को मजबूत कर लिए हैं। इस वजह से पिकअप के बारे में सटीक जानकारी मिली तो बरामदगी में मदद मिली। चालक के खिलाफ कस्टम अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
ठूठीबारी थाने के उप निरीक्षक मनीष तिवारी ने बताया की सीमावर्ती क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है। क्षेत्र की सभी पगडंडियों पर नजर रखी जा रही है। बिस्किट बरामद कर आरोपी के खिलाफ कस्टम अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।




