Uncategorized

रोटरी क्लब ने बुजुर्गों के साथ मनाया वरिष्ठ नागरिक सम्मान दिवस

महराजगंज।(न्यूज पैच)। रोटरी क्लब महाराजगंज द्वारा कल देर शाम 21 अगस्त, वरिष्ठ नागरिक सम्मान दिवस के अवसर पर आधारशिला वृद्धाश्रम में सहभोज एवं सम्मान कार्यक्रम का आयोजन बड़े ही भावनात्मक माहौल में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में वृद्धाश्रम में रह रहे सभी निराश्रित माता-पिताओं को सम्मानित किया गया। रोटरी क्लब के सदस्यों ने बुजुर्गों से आत्मीय संवाद किया, उनके जीवन के अनुभव सुने और उनके सुख-दुख के सहभागी बने। इसके बाद सभी ने एक साथ बैठकर सहभोज किया, जिसने अपनापन की सच्ची परिभाषा पेश की।

इस अवसर पर बुजुर्गों की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए उन्हें दैनिक उपयोग की सामग्री, फाइबर की कुर्सियां, तौलिया, वस्त्र, साड़ियां, गमछा, लुंगी एवं अन्य जरूरत की वस्तुएं भेंट स्वरूप प्रदान की गईं। साथ ही आधारशिला वृद्धाश्रम के संचालक प्रदीप कटियार को श्रीमद् भागवत गीता सहित धार्मिक पुस्तकें भी भेंट की गईं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे रोटरी क्लब महाराजगंज के अध्यक्ष रो. एड. हमीदुल्लाह खान ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज की नींव हैं। जिन हाथों ने हमें संस्कार और जीवन दिया, उनके जीवन के अंतिम पड़ाव को सम्मान और प्रेम से भरना हमारा नैतिक कर्तव्य है। रोटरी हमेशा मानव सेवा के लिए तत्पर रहेगा।”

निवर्तमान अध्यक्ष रो. दिग्विजय सिंह‌ ने कहा कि बुजुर्गों का आशीर्वाद ही समाज की सबसे बड़ी पूंजी है, हमें समय-समय पर उनसे मिलते रहना चाहिए।

क्लब सचिव रो. आत्माराम गुप्त ने कहा कि सेवा ही रोटरी का मुख्य ध्येय है। वृद्धाश्रम के बुजुर्गों के चेहरे पर आई मुस्कान ही हमारी सबसे बड़ी उपलब्धि है। हम आगे भी ऐसे कार्यक्रम निरंतर करते रहेंगे।

कार्यक्रम को रो. महेन्द्र प्रताप सिंह, पूर्व सचिव डॉ. कृष्णा साहनी, डॉ. एस. जेड. आबेदीन, रो. मोहम्मद सैफुल्लाह एवं निवर्तमान सचिव रो. विनोद गुप्ता ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन वृद्धाश्रम के संचालक प्रदीप कटियार एवं रोटरी क्लब के कोषाध्यक्ष रो. पंकज मौर्य ने संयुक्त रूप से किया।

इस अवसर पर रो. महेंद्र प्रताप सिंह, रो. मोहम्मद सैफुल्लाह, रो. डॉ. एस. जेड. आबेदीन, पूर्व सचिव डॉ. कृष्णा साहनी, निवर्तमान सचिव विनोद गुप्ता, पूर्व कोषाध्यक्ष डॉ. साजिद अहरारी, पूर्व कोषाध्यक्ष रो. बरुन बंसल, अजय कुमार अग्रहरी, रो. डॉ. अमित कुमार हालदार, रो. रवि गोयनका, रो. डॉ. मनोज कुमार मद्धेशिया, रो. डॉ. अमित कुमार श्रीवास्तव,रो. प्रभव कुमार मिश्रा, एडवोकेट संतोष श्रीवास्तव, उपेंद्र जायसवाल संदीप गुप्ता सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में वृद्धाश्रम के संचालक प्रदीप कटियार ने अध्यक्ष हमीदुल्लाह खान, निवर्तमान अध्यक्ष दिग्विजय सिंह और सचिव आत्माराम गुप्त को प्रशस्ति पत्र भेंट किया। रोटरी क्लब की तरफ से अध्यक्ष, निवर्तमान अध्यक्ष और सचिव ने संचालक कटियार को स्मृति प्रदान किया।वृद्धाश्रम के बुजुर्गों ने रोटरी परिवार को दिल से आशीर्वाद दिया।

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!