Uncategorized

निर्माण कार्यों में देरी पर डीएम सख्त, यूपी सिडको को कारण बताओ नोटिस

सीएमआईएस पोर्टल पर परियोजनाओं की अद्यतन जानकारी अपलोड करने के निर्देश, पूर्ण कार्यों को जल्द हैंडओवर कराने को कहा

महराजगंज।(न्यूज पैच)। जिले में चल रही निर्माण परियोजनाओं की प्रगति को लेकर मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल की अध्यक्षता में कार्यदायी संस्थाओं के साथ समीक्षा बैठक हुई। जिलाधिकारी ने विभिन्न परियोजनाओं की अद्यतन स्थिति की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को निर्धारित समयसीमा में निर्माण कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए।

समय पर पूरा हों निर्माण कार्य

डीएम ने सभी कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया कि सीएमआईएस पोर्टल पर दर्ज निर्माण परियोजनाओं को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा कराया जाए। जिन परियोजनाओं का निर्माण पूरा हो चुका है, उन्हें जल्द संबंधित विभागों को हैंडओवर करने को कहा गया।

उन्होंने कहा कि जिन परियोजनाओं में निर्धारित समयसीमा बढ़ाने की आवश्यकता है, संबंधित अधिकारी अपने विभागाध्यक्ष से व्यक्तिगत रुचि लेकर समयावधि बढ़वाएं और संशोधित समयसीमा के भीतर कार्य पूरा कराना सुनिश्चित करें।

यूपी सिडको की धीमी प्रगति पर नाराजगी

बैठक में जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था के अनुसार परियोजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। यूपी सिडको की धीमी प्रगति पर उन्होंने असंतोष जताते हुए संबंधित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

वहीं बैठक में सिंचाई विभाग के अधिकारियों की अनुपस्थिति पर भी जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की और अधिकारियों की जिम्मेदारी के प्रति गंभीरता बरतने के निर्देश दिए।

सीएमआईएस पर अपडेट नहीं करने पर भी सख्ती

जिलाधिकारी ने सभी कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिया कि निर्माण कार्यों की प्रगति से संबंधित अद्यतन जानकारी सीएमआईएस पोर्टल पर नियमित रूप से अपलोड की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि पोर्टल पर परियोजनाओं की वास्तविक प्रगति दर्ज होनी चाहिए, ताकि शासन स्तर पर भी निर्माण कार्यों की स्थिति की सही जानकारी उपलब्ध रहे।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह, बीएसए, डीआईओएस, पीडब्ल्यूडी के अभियंता सहित विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं और संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!