ब्रेकिंग न्यूजमहराजगंजयूपीलोकल न्यूज़

श्रावण मास के प्रथम सोमवार को शिव भक्तों ने किया जलाभिषेक 

सिन्दुरिया, महराजगंज।(न्यूज पैच)। विकास खण्ड मिठौरा क्षेत्र के ग्रामसभा बडहरामीर में स्थित अति प्राचीन व प्रसिद्ध श्री श्री भूमि प्रकट उप ज्योतिर्लिंग बउरहवा बाबा के मन्दिर में श्रावण मास के प्रथम सोमवार को शिव भक्तो ने जलाभिषेक किया। साथ ही तमाम लोगों ने मन्दिर परिसर में रुद्राभिषेक भी करवाया।

इस दौरान श्रद्धालुओ ने भोर से ही मन्दिर में पहुच कर कतारबद्ध होकर भगवान भोले नाथ को जलाभिषेक कर कपूर व अगरबत्ती जलाकर अपनी मनोकामनाओं को पूर्ण करने के लिये मन्नते मांगी। साथ ही मन्दिर में दान पुण्य किये।

श्रावण मास के प्रथम सोमवार के दिन भगवान भोले नाथ को जलाभिषेक करने के लिये आस-पास के ग्रामीण भारी संख्या में भोर से ही मन्दिर पहुच कर हर हर महादेव के नारे के साथ शिव भक्तों ने भगवान भोलेनाथ को दूध ,जल,धतूर,बेलपत्ति,भांग, फूल, अच्छत, चढाकर जलाभिषेक किया और मन्दिर में दान पुण्य भी किया ।मन्दिर परिसर में मेले का आयोजन किया गया है ।

प्रमोद कुमार मौर्य

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!