बहू-बेटी सम्मेलन में किया गया जागरूक

सिसवा बाजार, महराजगंज। महिलाओं/बेटियों को संवाद के दौरान सभी एकत्र महिलाओं को मिशन शक्ति 5.0 अभियान बहु बेटी समाज में हो रहे महिला संबंधित अपराध जैसे छेड़छाड़ , दहेज उत्पीड़न , दहेज हत्या , बलात्कार आदि से लड़ने व निपटने के लिए जागरूक करते हुए विभिन्न हेल्प लाइन/ साइबर हेल्प लाइन नंबरो से अवगत कराया गया। तथा लड़कियों के घर से जाने के संबंध में लड़कियों तथा सम्मेलन में उपस्थित सभी महिलाओं को भागने से हो रही समस्याओं , चुनौतियों व समाज पे पड़ने वाले दुष्प्रभावों से अवगत करते हुए जागरूक किया गया ।
कोठीभार पर तैनात महिला सशक्तिकरण टीम की महिला उपनिरीक्षक नेहा कुमारी महिला कांस्टेबल मधु मानसी वर्मा एवं सुमन वर्मा द्वारा सिसवा नगर के बिजापार मोहल्ले में बालिकाओं व महिलाओं के सशक्तिकरण , सुरक्षा एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया एवं हेल्पलाइन नं 112,1090,102,181, 1930, 108आदि के बारे में बताया गया तथा *बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ* , जैसी कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
मिशन शक्ति टीम के द्वारा गांव में जाकर जागरूकता अभियान किया गया तथा वर्तमान समय में लड़कियों के घर से चले जाने के कारण जो समस्या आ रही है उसे अवगत कराते हुए उसके दुष्प्रभाव भी बताए गए तथा इसके निवारण संबंधी जानकारी भी दी गई। महिलाओं व बालिकाओं के द्वारा बताया गया कि ऐसे जागरूक कार्यक्रम से अधिक संख्या में लोग जागरूक होंगे। लड़कियों व महिलाओं को हेल्प लाइन के बारे में भी जागरूक किया गया।




