ब्रेकिंग न्यूजमहराजगंजयूपीलोकल न्यूज़

साइबर ठगी करने वाला संगठित गिरोह बातों के जाल उलझा कर खाता करता था खाली

भारी मात्रा में सिम कार्ड, फर्जी आधार कार्ड व मोबाइल फोन बरामद

महराजगंज (न्यूज पैच ब्यूरो)। सोनौली कोतवाली क्षेत्र से साइबर ठगी करने वाले संगठित गिरोह के तीन आरोपियों को रविवार को गिरफ्तार कर न्यायालय चालान कर दिया गया। यहां से आरोपियों को जेल भेज दिया गया। दो आरोपी आठवीं तो एक नौं वी पास है। फोन करके लोकलुभावनी बातें कर लोगों को उलझाकर ठगी करते थे। लालच में आकर जो लोग फंस जाते थे। उनका खाता एक झटके में खाली हो जाता था। आरोपियों के पास से 03 मोबाइल फोन, 07 सक्रिय सिम कार्ड, 03 निष्क्रिय सिम कार्ड (एयरटेल, वोडाफोन, जियो), 79 नए निष्क्रिय सिम कार्ड, 03 फर्जी आधार कार्ड बरामद हुआ है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी सुनील, निवासी गुरुद्दीनपुरवा लौकही, थाना ईसानगर, जनपद खीरी, रोहित कुमार निवासी गिरधारीपुर, थाना धौरहरा, जनपद खीरी, मो अकील निवासी विरसिंगपुर, थाना ईसानगर, जनपद खीरी को साइबर ठगी के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पुलिस को पूछताछ में इन आरोपियों ने बताया कि लोगों का अधिक से अधिक नंबर एकत्र कर फोन किया जाता था। बातचीत के दौरान लोगों को फायदा मिलने की बात कही जाती थी। किसी को बिजली बिल में छूट तो किसी को लोन में छूट दिलाने का झांसा दिया जाता था। ज्यादातर लोग बातों के जाल में उलझ कर फंस जाते थे। जांच में पाया गया कि थाना सोनौली क्षेत्र में बढ़ रही मोबाइल लोकेशन आधारित साइबर गतिविधियों के संबंध में कार्रवाई के दौरान आरोपी सक्रिय सिम कार्ड उपलब्ध कराकर संगठित गिरोह के माध्यम से विभिन्न व्यक्तियों को कॉल करते थे। आकर्षक प्रलोभन देकर आमजन से साइबर ठगी की घटनाओं को अंजाम देते थे।

पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया की साइबर अपराधों की रोकथाम एवं साइबर हॉटस्पॉट अभियान के अंतर्गत साइबर क्राइम थाना महराजगंज, एसओजी एवं स्वाट टीम ने संयुक्त कार्रवाई की। थाना सोनौली क्षेत्र से साइबर ठगी करने वाले संगठित गिरोह के 03 आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया।

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!