ब्रेकिंग न्यूजमहराजगंजयूपीलोकल न्यूज़

नीट(यूजी)में शिक्षामित्र के पुत्र का बजा डंका, 626अंक पाकर आल इंडिया जनरल कैटेगरी मे हासिल किया 4058वा रैंक,जनपद के होनहार बनेगे डाक्टर, क्षेत्र में खुशी की लहर

दो शिक्षामित्र व एक आंगनबाडी कार्यकत्री व एक कृषक के पुत्र ने बढाया जिले का मान

महराजगंज।(न्यूज पैच)। एक समय पिछडे क्षेत्र की पहचान माथे पर लिए घूम रहे लकीर को जनपद के युवा होनहार अपने पसीने से मिटा रहे है।खेल राजनीति प्रशासनिक के अलावा चिकित्सा क्षेत्र मे भी जनपद पहचान बना रहा है। नीट की परिक्षा मे जनपद का गौरव दो शिक्षामित्रों व एक आंगनबाडी के पुत्र ने सफलता पाकर बढाया है।

राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा नीट (यूजी)में घुघली विकास क्षेत्र के परसौनी निवासी प्रंशान्त सिंह ने क्वालीफाई कर जनपद का मान बढाया है। प्रशांत सिंह का पारिवारिक शैक्षणिक माहौल काफी बेहतर रहा है, उनके दादा शंम्भू शरण सिंह बंसतपुर इंटर कालेज के पूर्व प्रधानाचार्य रहे है।प्रशांत सिंह की बहन डा पूजा सिंह आईआईटी दिल्ली से पीएचडी कर रही है। उच्च शिक्षा की परम्परा को बढाते हुए प्रशांत सिंह ने नीट (यूजी) मे579 अंक हासिल कर आल इंडिया रैंक मे18467स्थान हासिल किया है।

इनकी प्रारंभिक पढ़ाई नगर पंचायत घुघली में स्थित सेंट थॉमस इंग्लिश स्कूल से कक्षा 5 तक हुई, उसके बाद एबीसी पब्लिक स्कूल गोरखपुर से हाई स्कूल किए और इंटर इंटरमीडिएट पीजी सीनियर सेकेंडरी स्कूल कप्तानगंज से किए। प्रशांत सिंह राजस्थान के कोटा मे रहकर तैयारी किए और नीट यूजी की परीक्षा तीसरे अटेम्प्ट में क्लियर किए। इनके पिता अरुण कुमार सिंह पूर्व प्रमुख प्रतिनिधि क्षेत्र पंचायत घुघली रहे हैं, इनकी माता सुभद्रा सिंह पूर्व प्रमुख घुघली रही हैं।इनके बड़े भाई अनुराग सिंह जी नगर पंचायत घुघली में सचिन ऑटोमोबाइल नाम से मोटरसाइकिल स्पेयर पार्ट्स की दुकान चलाते हैं।गांव के होनहार की उपलब्धि पर क्षेत्र मे खुशी की लहर की है।

नीट की परीक्षा मे शिवांश निवासी नौसागर विकासखंड धानी 626अंक हासिल कर आल इंडिया मे जनरल रैंक4058हासिल किया है।शिवांश के पिता धनलाल गुप्ता और माता चंद्रावती गुप्ता दोनों लोग प्राथमिक विद्यालय में शिक्षामित्र पद पर कार्यरत है। पिता दनलाल गुप्ता परिषदीय स्कूल विशेषपुर वृजमनगंज एवं माता चंद्रावती प्रावि नौसागर धानी मे कार्यरत है।इनकी प्रारम्भिक शिक्षा कक्षा 5 तक अलमाइटी नौसागर से व हाईस्कूल की पढाई नवोदय विद्यालय महराजगंज एवं इण्टर नवोदय विद्यालय वाराणसी से हुई है।विकास खंड मिठौरा के मुजहना बुजुर्ग निवासी अमन पटेल ने आल इंडिया रैंक 11269 हासिक किया है। अमन पटेल की माता आंगनबाडी कार्यकत्री है और पिता कृषक है। अमन की पढाई कक्षा एक से12तक विशप एकेडमी महराजगंज हुई है।

अमन की उपलब्धि पर गांव मे जश्न का माहौल है।मिठौरा विकास खंड के ही ग्रामसभा मिठौरा निवासी व उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ मिठौरा के व्लाक अध्यक्ष दिलीप मणि पाण्डेय के होनहार पुत्र विकास मणि पाण्डेय के पुत्र विकास मणि ने 556अंक हासिल कर जनरल रैंक मे 32700स्थान पाया है।विकास मणि पांडेय की माता नीलम एक गृहिणी है जिनकी देखरेख में प्रारंभिक शिक्षा 5 वी तक राजकिशोरी देवी मिठौरा व हाईस्कूल लिटिल फ्लावर महराजगंज, इण्टर और नीट की तैयारी गोरखपुर से किए।शिक्षामित्र परिवार के दो होनहारो का चयन नीट मे होने पर शिक्षामित्र समाज में हर्ष व्याप्त है।

इनकी उपलब्धि पर शिक्षामित्र संगठन के जिलाध्यक्ष राधेश्याम गुप्ता मंडल अध्यक्ष मुन्नू निषाद जिलामंत्री महेश सिंह संतोष तिवारी दिलीप श्रीवास्तव ओम प्रकाश त्रिपाठी प्रवेश पाडेय शम्स तबरेज शैलेष पटेल आदि नै खुशी व्याप्त की है।

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!