कन्या सुमंगला योजना का उद्देश्य बालिकाओं को बनाना है सशक्त : बी के विमल
शासन की योजनाएं छात्र / छात्राओं के लिए लिए काफी हितकर

सिन्दुरिया, महराजगंज।(न्यूज पैच)। चौक बाजार नगर पंचायत स्थित दिग्विजयनाथ इंटरमीडिएट कॉलेज में शुक्रवार को प्रातः कालीन प्रार्थना सभा में छात्र /छात्राओं को संबोधित करते हुए विद्यालय के शिक्षक बिनोद कुमार विमल ने कहा कि शासन की योजनाएं छात्र/ छात्राओं के लिए काफी कल्याणकारी हैं।
केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा तमाम प्रकार की योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इसमें प्रमुख रूप से प्री मैट्रिक और पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना, महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित कन्या सुमंगला योजना बालिकाओं को जन्म से लेकर उच्च शिक्षा तक आर्थिक सहायता प्रदान कर उन्हें सशक्त बनाना, समाज में उनके प्रतिसकारात्मक सोच विकसित करना और भ्रूण हत्या व बाल विवाह जैसी कुरीतियों को रोकना है।इस योजना के तहत बालिका को चरणबद्ध तरीके से कुल 25 हजार रूपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। दिव्यांगजन सशक्तिकरण योजना के तहत दिव्यांगों हेतु आवश्यकतानुसार कृत्रिम अंग,सहायक उपकरण और ई- साइकिल और ट्राई साइकिल देने की सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है।
इसके अलावा नवोदय विद्यालय योजना, अटल आवासीय योजना, इंस्पायर योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना , मेधावी छात्रवृत्ति योजना, विद्या ज्ञान परीक्षा, वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना, ज्योतिबा फुले श्रमिक कन्यादान योजना तथा छात्र / छात्राओं के लिए योग्यता आधारित परीक्षा तथा केंद्र सरकार द्वारा पीएम आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना, पीएम किसान सम्मान निधि और पीएम जन धन योजना आदि सरकार की महत्वाकांक्षी और जनकल्याणकारी योजनाओं के विषय में छात्र-छात्राओं को विस्तार से जानकारी दी।
इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाएं कर्मचारी और छात्र/छात्राएं उपस्थित रहे।
प्रमोद कुमार मौर्य




