ब्रेकिंग न्यूजमहराजगंजयूपीलोकल न्यूज़

महराजगंज में 8 खंड शिक्षा अधिकारियों का तबादला, बीएसए ने जारी किया आदेश

महराजगंज।(न्यूज पट है)। जनपद की बेसिक शिक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) ने आठ खंड शिक्षा अधिकारियों (बीईओ) के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है। इस संबंध में बीएसए सुरजीत कुमार सिंह द्वारा कार्यालय आदेश जारी करते हुए तत्काल प्रभाव से नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

बीएसए द्वारा जारी आदेश के अनुसार शासन के निर्देशों के अनुपालन में यह स्थानांतरण प्रशासनिक आवश्यकता और शिक्षा विभाग की विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन को ध्यान में रखते हुए किया गया है। आदेश में कहा गया है कि खंड शिक्षा अधिकारी अपने वर्तमान कार्यक्षेत्र का समुचित हस्तांतरण कर निर्धारित समय के भीतर नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करेंगे।

इन अधिकारियों का हुआ स्थानांतरण

आंकिता सिंह – सदर से पनियरा

के. एन. मिश्रा – नौतनवा से बृजमनगंज

वंशीधर सिंह – सिसवा से घुघली (अतिरिक्त प्रभार मुख्यालय-सदर)

पिंगल प्रसाद राणा – लक्ष्मीपुर से निचलौल

सुदामा – फरेंदा से लक्ष्मीपुर (अतिरिक्त प्रभार नौतनवा)

शिव कुमार – पनियरा से परतावल (अतिरिक्त प्रभार मुख्यालय)

अग्निमित कुमार – बृजमनगंज से फरेंदा (अतिरिक्त प्रभार धानी)

आनंद कुमार मिश्रा – मिठौरा से मिठौरा (अतिरिक्त प्रभार निचलौल समाप्त)

बीएसए ने सभी स्थानांतरित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे नियमानुसार अपने वर्तमान कार्यक्षेत्र का प्रभार हस्तांतरित कर तत्काल नई तैनाती वाले विकास खंडों में कार्यभार ग्रहण करें, ताकि विभागीय योजनाओं के संचालन में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो।

जारी आदेश की प्रतिलिपि महानिदेशक स्कूल शिक्षा, जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, शिक्षा निदेशक (बेसिक), अपर शिक्षा निदेशक, सचिव बेसिक शिक्षा परिषद, मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक, वित्त एवं लेखाधिकारी सहित संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी गई है।

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!