विद्यालय में वृहद वृक्षारोपण का किया आयोजन

सिन्दुरिया, महराजगंज।(न्यूज पैच)। पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भारत अभियान के अंतर्गत दिग्विजयनाथ बालिका इंटर कॉलेज, चौक बाजार में मंगलवार* को वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन बड़े उत्साह एवं उल्लास के साथ किया गया।विद्यालय परिसर में औषधि एवं फलदार पौधों में नीम आंवला , कचनार, हरसिंगार आम अमरूद का रोपण किया गया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्या श्रीमती सपना सिंह के नेतृत्व में समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्राओं ने एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत अपनी माता जी के नाम एक-एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल का संकल्प लिया। प्रधानाचार्या ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि माँ हमें जीवन देती है और पेड़ हमें जीवन देते हैं। इसलिए प्रत्येक छात्रा अपने लगाए हुए पौधे की माँ की तरह देखभाल करे। कार्यक्रम के अंत में सभी छात्राओं ने पेड़ लगाओ, जीवन बचाओ का संकल्प लिया और पौधों की सुरक्षा का दायित्व भी लिया।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं विपिन कुमार ,संदीप कुमार यादव, आनन्द कुमार शुक्ल , शेषमणि विश्वकर्मा, अखिलेश कनौजिया कृष्ण मोहन शर्मा ,श्रीमती सरिता मिश्रा, श्रीमती प्रियदर्शनी मौर्या ,प्रतिभा पांडेय, प्रियंका पांडेय एवं कमलेश वर्मा , गिरिजेश शर्मा एवं अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
प्रमोद कुमार मौर्य




