संदेहास्पद परिस्तिथि में नव विवाहिता का ससुराल में मिला शव
मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

पनियरा / गांगी बाजार, महराजगंज।(न्यूज पैच)। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम सभा रजौड़ा के लाइन टोले पर शुक्रवार को ससुराल में एक नवविवाहिता का शव संदेहास्पद परिस्तिथि में कमरे में बेड पर मिला । मृतका के मायके के लोगो द्वारा हत्या का आरोप लगाया जा रहा है ।
सूचना मिलने पर पनियरा थानाध्यक्ष संजय सिंह मय फोर्स मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेजने की तैयारी कर रहे थे । घटना स्थल पर सीओ सदर , नायब तहसीलदार व फोरेंसिक टीम पहुंच कर जांच – पड़ताल में जुटे रहे । घटना के बाबत बताया गया कि पनियरा थाना क्षेत्र के अवसानी निवासी छेदी ने अपने बेटी रोशनी की शादी 26 अप्रैल 2026 को पनियरा थाना क्षेत्र के रजौड़ा निवासी राहुल के साथ किया था जिसका शव ससुराल में शुक्रवार को उसी के रूम में संदिग्ध अवस्था मे पाया गया ।
मायके पक्ष के लोगो का कहना है कि आज उसकी विदाई थी दिन में लगभग 1 बजे मृतका से फोन पर बात भी हुई थी कुछ देर बाद ससुराल से फोन जाता है कि आज विदाई कराने मत आइयेगा लेकिन फिर भी मायके से लोग विदाई कराने आ गए और यहां देखा कि रोशनी की मृत्यु हो चुकी है । मायके वालों का आरोप है कि उसकी हत्या की गई है ।
इस सम्बंध में थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम में भेजा जा रहा है मायके पक्ष के लोगो द्वारा अभी कोई तहरीर नही दी गयी है तहरीर मिलने पर आगे की कार्यवाही की जाएगी ।
आफताब आलम खां / औसाफ आलम खान सोनू





One Comment