वाद – विवाद कर रहे तीन युवकों का हुआ शांतिभंग में चालान
कागजात न दिखाने पर एक थार सीज

सिन्दुरिया, महराजगंज।(न्यूज पैच)। स्थानीय पुलिस ने बीती रात्रि 11 बजे थाना क्षेत्र के झनझनपुर चौराहे पर वाद – विवाद कर रहे तीन युवकों को पकड़ लिया और विधिक कार्रवाई करते हुए शांतिभंग में चालान कर दिया। साथ ही पुलिस ने वाद – विवाद में प्रयुक्त एक थार को भी कागजात न दिखाने के दौरान एमबी एक्ट की धारा 207 के तहत सीज कर दिया गया।
इस दौरान सिन्दुरिया थानाध्यक्ष विशाल कुमार शुक्ला ने बताया कि थाना क्षेत्र के झनझनपुर चौराहे पर बीती रात 11 बजे तीन युवक आपस में वाद – विवाद कर रहे थे। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों युवकों को थाने ले आयी। साथ ही वाद – विवाद के दौरान प्रयुक्त एक थार को थाने ले आयी और थार का कागजात न दिखाने के बाद थार यूपी 65 एफएच 6080 को सीज कर दिया गया और वाद – विवाद कर रहे तीनों युवकों को शांति भंग की आशंका पर निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए चालान भेज दिया गया।
प्रमोद कुमार मौर्य




