भागाटार में सात खंण्डो में बना ताजिया, आकर्षण का केंद्र

सिन्दुरिया, महराजगंज।(न्यूज पैच)। विकास खण्ड मिठौरा क्षेत्र के ग्रामसभा भागाटार में सात खंडो में बना ताजिया आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। हिंदू मुश्लिम के सहयोग से बना विशाल मुहर्रमी ताजिया दस लाख रुपये की लागत से बना है।
बताते चले कि एक साल से बन रहे ताजिया निर्माण में मुख्य रूप से श्रवण जायसवाल , ग्राम प्रधान प्रतिनिधि शेष मणि , प्रहलाद गुप्ता के अलावा ग्राम सभा के सभी वर्गो के लोग सहयोग रहा । ताजिया का निर्माण करमहा महराजगंज के कारीगर अवधेश गौतम और उनकी पत्नी नर्वदा गौतम द्वारा बनाया जा रहा है। इस विशालकाय ताजिये 700 बांस , एक कुंतल तार, एक लाख रुपए का कागज, पचास हजार रुपये का थर्माकोल समेत तमाम अवश्यक सामग्री लगी हुई है।
ताजिया साथ खंडो में बना हुआ है। ताजिये की चौडाई 45 फिट, ऊंचाई 45 फिट है। ताजिये में 11 मीनारे और गुम्बद है। ताजिये के निर्माण में ग्रामसभा निवासी मकबूल अहमद, मो. नजीरुद्दीन, आरिफ अली, मोबारक अली, शबूब अली, फ़खरुद्दीन, रमेश, अबरार सहित तमाम लोग सहयोग कर रहे है।
प्रमोद कुमार मौर्य




