
महराजगंज।(न्यूज पैच)। समाजवादी पार्टी महाराजगंज के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जिला अध्यक्ष विद्यासागर यादव के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट परिसर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर धरना प्रदर्शन किया।इस अवसर पर महामहिम राज्यपाल को संबोधित 8 सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया।
धरने को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष विद्यासागर यादव ने कहा कि जनपद में लगातार डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस की कीमत बढ़ती जा रही है, किसानों को और उपभोक्ताओं के रात भर लाइन में लगने के बाद भी उनके जरूरत के हिसाब से डीजल पेट्रोल नहीं मिल रहा है। ऊपर से नित्य नए अधिकारियों द्वारा फरमान जारी कर आम नागरिकों को परेशान किया जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार हर मोर्चे पर फेल हो गई है, यह एक तानाशाही सरकार है इसको आम जनता से कुछ लेना-देना नहीं है।यह सरकार केवल अपने उद्योगपतियों मित्रों को खुश करने में लगी है,प्रदेश में कानून का राज खत्म हो गया है,महंगाई, बेरोजगारी, हत्या, बलात्कार, महिलाओं छात्रों छात्रों पर अत्याचार बढ़ता जा रहा है।
किसान परेशान है और बिचौलिया खुलेआम डीजल पेट्रोल गैस अधिक दामों पर बेच रहे हैं। प्रदेश में सभी प्रतियोगी परीक्षाओं का पेपर लीक हो जा रहा है जो पेपर हो भी रहे हैं उसमें पी डी ए समाज के आरक्षण की लूट कर पिछड़े दलित अल्पसंख्यक को सरकारी नौकरी से वंचित किया जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि इस सभी समस्याओं का एक ही समाधान है कि 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाकर एवं मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को बना कर ही हो सकता है। कार्यक्रम में जिला महासचिव समसुद्दीन अली, सपा नेता सुशील कुमार टीबडेवाल, कृष्णभान सिंह सैंथवार, जिला उपाध्यक्ष अमरनाथ यादव उर्फ लाला यादव, प्रणय गौतम, निरमेश मंगल,पूर्व विधायक श्रीपति आजाद, बिंद्रेश कनौजिया, मक्खू प्रसाद, छात्र सभा जिला अध्यक्ष यज्ञदत्त पासवान, विधानसभा अध्यक्ष अर्जुन यादव, नौशाद आलम, विक्रम यादव,अतुल पटेल, हरेन्द्र कृष्ण त्रिपाठी,संतोष कृष्ण त्रिपाठी,भोला यादव ,भोला चौधरी,महात्म यादव ,राम आशीष यादव , सतपाल यादव, मातादीन निषाद,प्रवीण सिंह ,समसूल हुदा, जाफर अली, राजेश निषाद, महिला सभा की जिला अध्यक्ष श्रीमती सत्यभामा सिंह, श्रीमती सुमन ओझा, सतीश यादव,गोलू पासवान, जोखन यादव,तैयब अंसारी, अजय गुप्ता उर्फ लल्ला गुप्ता, आनंद निषाद, पूर्व जिला अध्यक्ष राजेश यादव, समीम खान, आमिर खान, देवेंद्र प्रताप शाही उर्फ बब्बू शाही ,शत्रुघ्न कनौजिया, गीता रत्ना पासवान, अमरनाथ यादव, हीरालाल जख्मी, इंजीनियर राकेश यादव,आकाश पटेल, अरविंद यादव,उमेश मिश्रा, विकास यादव, नरेंद्र भारती,बैजू यादव अमित यादव, भोला चौधरी, राहुल शर्मा, गोलू पासवान, जावेद कुरैशी, अखिलेश मौर्या सहित अनेको समाजवादी पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
आर्यन श्रीवास्तव




