महराजगंजयूपीलोकल न्यूज़
Trending

सदर विधायक ने स्व अटल बिहारी वाजपेयी स्मृति द्वार का किया उद्घाटन

महाराजगंज।(न्यूज पैच)। सदर विधानसभा क्षेत्र के पकड़ी नौनिया ग्राम सभा में सोमवार को नव निर्मित स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी स्मृति द्वार का उद्घाटन सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने कहा कि भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जीवन राष्ट्र सेवा, सुशासन और विकास के लिए समर्पित रहा।

उन्होंने कहा कि अटल जी ने राजनीति में शुचिता, संवेदनशीलता और लोकतांत्रिक मूल्यों की जो परंपरा स्थापित की, वह आज भी सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।विधायक ने कहा कि स्मृति द्वार केवल एक निर्माण नहीं, बल्कि अटल जी के आदर्शों और उनके योगदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का माध्यम है।

उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन सरकार गांव, गरीब, किसान और युवाओं के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। क्षेत्र में सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए तेजी से विकास कार्य कराए जा रहे हैं। विधायक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों का सर्वांगीण विकास सरकार की प्राथमिकता है और प्रत्येक गांव को मूलभूत सुविधाओं से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है।

कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों ने विधायक का स्वागत किया तथा क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए आभार व्यक्त किया। इस मौके पर ग्राम प्रधान इन्द्रमणि वर्मा, प्रधान संघ अध्यक्ष रमेश सिंह, सूरज सिंह, अमरजीत सहित कई प्रधान ,ग्राम विकास अधिकारी राजेश सिंह के अलावा कई भाजपा कार्यकर्ता स्थानीय गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

आर्यन श्रीवास्तव 

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!