टावर पर चढ़ी दो युवतियां शादी करने के मांग पर अड़ी
मौके पर पहुंची पुलिस 7 बजे से अबतक ध्वनि विस्तारक यंत्र से अपनी बात कहकर उन्हें मनाने का कर रहे है मनुहार लेकिन अबतक नहीं मिली है सफलता

महराजगंज।(न्यूज पैच)। स्थानीय कोतवाली थाना क्षेत्र के नगर चौकी अंतर्गत सरोजनी नगर स्थित टावर पर पंजाब की रहने वाली दो युवतियां शादी की मांग को लेकर सुबह 7बजे टावर पर चढ़ गई। और रील बनाकर वायरल कर दिया । घटना की सूचना मिलते ही लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ध्वनि विस्तारक यंत्र से उन्हें मनाने का प्रयास करती रही लेकिन समाचार लिखे जाने तक वे अपनी जिद पर अड़ी रही। चर्चा तो यह भी है कि दोनों युवतियां आर्केस्ट्रा में काम करती है और दोनों ने स्थानीय युवकों से शादी भी की थी और मामला थाने तक पहुंचा इसमें एक युवती का तथाकथित पति अभी जेल में है। साथ ही दोनों में विवाह टूट भी गया है लेकिन वे पुनः उन्हीं दोनों युवकों से विवाह करने की जिद को लेकर टावर पर चढ़ गई है। जो नगर में चर्चा का विषय बना हुआ है।
अपनी मांगो को मनवाने के लिए अब युवकों और युवतियों ने एक नया फंडा इजाद कर लिया है और वे अपनी जिद को पूरा कराने के लिए टावर पर चढ़ जा रहे है जहां उनका वीडियो बनाने के लिए भारी भीड़ उमड़ रही है वहीं पुलिस सुरक्षा घेरा बनाकर उन्हें सुरक्षित नीचे उतरने में लगी हुई है। टावर पर चढ़ कर अपनी मांगे पूरी कराने का यह कोई नया मामला नहीं है। इससे पूर्व भी इस तरह की कई घटनाएं हो चुकी है।
मिली जानकारी के अनुसार पंजाब प्रांत की रहने वाली मनप्रीत व सोनिया उर्फ सोनी स्थानीय पिपरदेउरा स्थित किसी ऑर्केस्ट्रा ग्रुप में काम करती है। इसी बीच इन दोनों का दो युवकों से प्रेम हो गया और दोनों ने शादी भी कर ली लेकिन कुछ ही दिनों बाद दोनों मामला थाने में पहुंचा और दोनों का रिश्ता टूट गया इसमें एक युवती की तहरीर पर एक युवक अभी भी जेल के सलाखों के पीछे है। वहीं आज सुबह दोनों युवतियों ने एक सोची समझी रणनीति के तहत टावर पर चढ़कर नया ड्रामा शुरू कर दिया और पुनः दोनों युवकों से शादी करने की जिद पर अड़ी है पुलिस द्वारा बार बार ध्वनि विस्तारक यंत्र से उन्हें नीचे उतरने के लिए कहा जाता रहा लेकिन उनके ऊपर अबतक कोई असर नहीं पड़ा है। दोनों युवतियों के जिद पर पुलिस ने एक प्रेमी को मौके पर बुला लिया और उसने भी नीचे उतरने की बात कहकर शादी की बात करने को खेल रहा है जबकि दूसरा प्रेमी अभी जेल में है। ऐसे में पुलिस सुरक्षा घेरा बनाकर वहा पर मौजूद है साथ ही हो रही भीड़ को नियंत्रित करने में लगी है।
फिलहाल टावर पर चढकर अपनी मांगो को पूरा कराने का क्रम कई वर्षों से चल रहा है। मौके पर प्रभारी निरीक्षक निर्भय सिंह, चौकी प्रभारी धर्मेन्द्र जैन, उपनिरीक्षक अंकित सिंह, उपनिरीक्षक निहारिका राव सहित भारी पुलिस बल मौजूद है।
आर्यन श्रीवास्तव




